फूलपुर में केशरी देवी ने सभी नाराज गुटों से की इस तरह जुगलबंदी, रोड शो के जरिए दिखाई ताकत

Prayagraj news, प्रयागराज। टिकट की दावेदारी में लगे भाजपा के कई कद्दावर नेताओं व उनके संबंधियों का टिकट कटने के बाद गुटबाजी और नाराजगी से मुश्किल झेल रही केशरी देवी ने रोड शो के जरिए सियासी गोट सेट कर दी है। अपने साथ जीप पर सभी नाराज गुटों को खड़ा कर केशरी ने ना सिर्फ रिश्तों में आयी खटास दूर की, बल्कि यह भी साबित किया कि वह एक मंझी हुई राजनैतिक खिलाड़ी हैं। गौरतलब है कि दो कैबिनेट मंत्री का गुट फूलपुर के टिकट के लिए सीधे दावेदारी कर रहा था, जबकि प्रयागराज के दो बड़े राजनैतिक घराने करवरिया व बाजपेयी परिवार भी टिकट की जुगत में था। जबकि एक दर्जन स्थानीय नेताओं ने जोरशोर से दावेदारी कर दिल्ली में कई दिनों तक पार्टी मुख्यालय की परिक्रमा की थी, लेकिन केशव गुट से होने का फायदा केशरी देवी को मिला था।

नाराज थे दावेदार

नाराज थे दावेदार

प्रयागराज जिले में फूलपुर से केशरी देवी को टिकट दिये जाने के बाद नाराज गुटों में अंतर कलह शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर तो केशरी की हार तय का स्लोगन वायरल हो गया था। हालांकि, केशरी के रोड शो के बाद सभी गुटों का समर्थन साथ नजर आया तो सोशल मीडिया भी केशरी के समर्थन में गुलजार हो गया। फिलहाल, नामांकन से पहले केशरी की पूरी ताकत में लौटना भाजपा के लिये अच्छा संकेत है और भाजपा की फूलपुर में कमल खिलाने की संभावना अब तेज हो गई है। फिलहाल, दूसरे दलों से आये सभी नेताओं को प्रचार प्रसार टीम में प्रमुखता से जगह दी गयी है ताकि उनके चेहरे पर भी कुछ वोटों की संख्या बढ़ाई जा सके। अंदर खाने से खबर यह भी है कि पार्टी ने भी दूसरे दलों से आने वाले नेताओं को अपनी ताकत दिखाकर कद और पद बढ़ाने का आफर दिया है। हालांकि, यह सामान्य बात है और इस तरह की सियासी चालें हर चुनाव में नजर आती हैं।

सबसे टॉप पर बीजेपी

सबसे टॉप पर बीजेपी

फूलपुर में सपा-बसपा गठबंधन का प्रत्याशी गुरुवार को घोषित होना था। स्थानीय जिला कमेटी कार्यालय पर सुबह से ही भीड़ भी जुटी रही। लखनऊ में रुके नेताओं से समर्थक माहौल की जानकारी लेते रहे, लेकिन टिकट की घोषणा देर रात तक नहीं की जा सकी, जिससे गठबंधन कार्यकर्ताओं में मायूसी है। वहीं, इसका पूरा फायदा बीजेपी को मिल रहा है। माहौल बनाने से लेकर जनता के बीच पहुंचने का क्रम बीजेपी ने पूरे जोर शोर से शुरू कर दिया है और अभी तक हर मामले में सभी दलों पर बढ़त बनाये हुये है। भाजपा के सभी गुटों के एक्टिव मोड में आ जाने से केशरी का चुनाव अब दिलचस्प होगा और जितनी देर सपा यहां से अपना प्रत्याशी घोषित करने में लगा रही है, उसका उतना ही नुकसान होता हुआ नजर आ रहा है।

कुर्मी पटेल ध्रुवीकरण में जुटी भाजपा

कुर्मी पटेल ध्रुवीकरण में जुटी भाजपा

फूलपुर के 3 लाख कुर्मी मतदाताओं के ध्रुवीकरण पर भाजपा ने पूरा फोकस किया हुआ है और अपने सभी बैकवर्ड बिरादरी के खास कर कुर्मी नेताओं को चुनावी प्रचार प्रसार करने केलिए मैदान में उतार दिया गया है। जिसमें संगठन के पदाधिकारी समेत विधायक, व उनके परिवार के लोग भी शामिल हैं। हालांकि, इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का अचानक से यूपी की कुछ सीटों को लेकर चिंता और वहां रणनीति बदलने के संकेत के बाद किया गया है। माना जा रहा है कि प्रयागराज टीम को भी फूलपुर को हर हाल में जीतने के लिऐ कहा गया है और उसके लिऐ ही सभी गुटों को एक करने के साथ चुनावी प्रचार शुरू हुआ है। फिलहाल, फूलपुर सीट पर केशव प्रसाद मौर्य ने खाता खोला था और उनके गुटे से ही केशरी देवी को टिकट मिला है। ऐसे में केशरी की मजबूती के लिये केशव ने भी अंदरखाने में साफ लहजे में जीत से ही संतोष का फार्मूला सेट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+