बाहुबली अतीक अहमद को किया गया नैनी जेल में शिफ्ट, तेज हुई चुनावी सरगर्मी

प्रयागराज। लोकसभा चुनाव से पहले बाहुबली अतीक अहमद को बरेली जेल से नैनी जेल स्थानांतरित करने की चुनाव आयोग ने मंजूरी दे दी है। बता दें कि पिछले दिनों अतीक को नैनी जेल में स्थानांतरित करने के लिए निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी गई थी। आयोग की मंजूरी मिलने के बाद ही जेल स्थानान्तरण का आदेश जारी हुआ है। जिसके बाद शनिवार सुबह अतीक अहमद को नैनी जेल में शिफ्ट कर दिया गया। बता दें कि अतीक के नैनी जेल में शिफ्ट होने की खबरे से फूलपुर संसदीय क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

अतीक की पत्नी ने शासन को लिखा था पत्र

अतीक की पत्नी ने शासन को लिखा था पत्र

अतीक अहमद की पत्नी ने स्वास्थ्य के आधार पर शासन को पत्र लिखा था। पत्र में कहा गया था कि मुकदमों की सुनवाई के लिए अतीक को सैकडों किलो मीटर वाहन से ले आना और ले जाना होता है। ऐसे में उनकी तबीयत और बिगडती जा रही है। शासन ने अतीक की पत्नी के इसी पत्र पर निर्णय लिया और अतीक को बरेली से प्रयागराज शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके लिये चुनाव आयोग से परमीशन मांगी गयी थी।

मारपीट के मामले में बरेली जेल किया गया था शिफ्ट

मारपीट के मामले में बरेली जेल किया गया था शिफ्ट

बता दें कि पिछले दिनों बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद द्वारा कारोबारी को अगवा कराकर पीटने के मामले में चर्चाओं में आये थे। जिसके बाद उन्हें देवरिया जेल से बरेली जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। देवरिया से बरेली जिला जेल में शिफ्ट होने के बाद भी बाहुबली अतीक अहमद का खौफ बढ़ता ही गया। जिसके बाद बरेली के जेल अधीक्षक ने डीएम और एसएसपी को पत्र लिखकर अतीक अहमद को दूसरी जेल में शिफ्ट करने का अनुरोध किया था।

अतीक के नैनी जेल में आने से बढ़ सकता है सियासी दलों की मुश्किले

अतीक के नैनी जेल में आने से बढ़ सकता है सियासी दलों की मुश्किले

आपको बता दें कि प्रयागराज अतीक अहमद का गृह जिला भी है। अतीक के नैनी जेल आने के बाद यहां एक बार फिर से अतीक का प्रभाव शुरू हो जायेगा और चुनावी माहौल के बीच अतीक का आना कुछ सियासी दलों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। वहीं, भाजपा के लिये अच्छी स्थिति पैदा करने की संभवना है। फिलहाल संभावना पूरी है कि अब अतीक जेल के अंदर से ही चुनाव लडेंगे और हाईकोर्ट में पैरोल पर प्रचार प्रसार करने के लिए अपील करेंगे। अगर जेल से बाहर आकर अतीक प्रचार करने में सफल रहे तो निश्चित तौर पर वह चुनाव के परिणाम की अभी तक की गुणा गणित को बदल देंगे। बता दें कि मुस्लिम मतदाताओं के बीच बेहद ही लोकप्रिय है।

ये भी पढ़ें:- इलाहाबाद सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+