Atiq Ahmed: शिवपुरी में पलटने से बची अतीक अहमद की गाड़ी, काफिले से टकराई गाय, Video

साबरमती से प्रयागराज जेल में शिफ्ट हो रहे अतीफ अहमद के काफिले की टक्कर गाय से हो गई। मध्यप्रदेश के शिवपुरी से गुजर रहे काफिला की गाड़ी से गाय टकरा गई, जिसकी मौके पर मौत हो गई।

Atiq Ahmeds convoy

Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद को लेकर रविवार शाम को गुजरात की साबरमती जेल से निकला यूपी पुलिस का काफिला मध्य प्रदेश के शिवपुरी के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसमें अतीक अहमद की गाड़ी पलटी-पलटी बची। हादसा इतना भयानक का था पुलिस ट्रक की चपेट में आई गाय की मौत पर ही मौत हो गई। हादसे के पास थोड़ी देर के लिए अतीक का काफिला रुका और फिर चल दिया।

घटना के मुताबिक अतीक अहमद को प्रयागराज जेल ले जा रहे पुलिस ट्रक ने सोमवार को शिवपुरी जिले से गुजरते वक्त सड़क पार कर रही एक गाय को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद गाड़ी पलटने से बाल-बाल बची। इसका बाद थोड़ी के देर के लिए काफिला रूका और फिर जांच के बाद आगे बढ़ा।

यूपी कोर्ट के आदेश के मुताबिक अपहरण के एक मामले में फैसला 28 मार्च को सुनाया जाएगा। जिसमें अतीक अहमद समेत मामले के सभी आरोपियों को उसी दिन कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया गया है, जिसके बाद यूपी पुलिस की 45 पुलिसकर्मियों की टीम और 6 पुलिस गाड़ियों का काफिला अतीक अहमद को अहमदाबाद की साबरमती जेल से प्रयागराज की नैनी जेल ला रहा है।

इससे पहले साबरमती जेल से निकलते वक्त मीडिया से अतीक अहमद ने गाड़ी पलटने का डर दिखाया था। जेल से निकलने पर अतीक ने कहा था कि ये मुझे मारना चाहते हैं। साबरमती जेल में जून 2019 से बंद अतीक अहमद अब प्रयागराज की नैनी जेल में रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+