CM योगी का अखिलेश पर निशाना, बोले- भगवान कृष्ण सपने में आकर कोस रहे होंगे कि...

अलीगढ़, 04 जनवरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अलीगढ़ में 7,000 करोड़ रुपए लागत की 660 मेगावाट की हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना और 400/220/132 के.वी. के 09 नग पारेषण उपकेंद्रों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के श्रीकृष्ण के सपने में आने वाले बयान पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब हम यहां पर खुद उपस्थित होकर इस विद्युत परियोजना का लोकार्पण कर रहे हैं तो लखनऊ में कुछ लोगों के सपने में भगवान कृष्ण आ रहे होंगे और कह रहे होंगे कि अरे अपनी नाकामयाबियों पर अब तो रो जाओ। जो काम तुम नहीं कर पाए वो बीजेपी की सरकार ने ​कर दिया।

up election 2022 cm yogi adityanath targets akhilesh yadav in aligarh

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, भगवान कृ​ष्ण आज उनको कोस रहे होंगे। भगवान कृष्ण ने उन्हें ये भी जरूर कहा होगा कि जब तुम्हें सत्ता मिली थी तब मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, बलदेव के लिए कुछ नहीं कर पाए, लेकिन वहां पर कंस को पैदा करके जवाहरबाग की घटना जरूर करवा दी थी।

सीएम योगी ने कहा, ''आज जब लूट करने वालों पर बुलडोजर चलता है तो सबसे ज्यादा परेशानी सैफई में बैठे लोगों को होती है, इटली वाले भाई-बहन को होती है, अब तो बहन जी भी बोलती है कि माफिया पर बुलडोजर क्यों चल रहा है''। सीएम योगी ने ऊर्जा विभाग के काम को लेकर खुद की पीठ भी थपथपाते हुए कहा, ''पहले बहुत महंगे दामों में अग्रीमेंट होता था। इसका बोझ जनता पर पड़ता था। गरीब परेशान रहता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। हरदुआगंज बड़ा प्लांट है। इससे काफी मदद मिलेगी। 1. 21 लाख गांव में बिजली दी गई। करोड़ों लोगों को बिजली मिली। मुझे पता है यहां जब हम लोकार्पण कर रहे हैं तो कुछ लोगों को सपने आ रहे होंगे। जो काम वह नहीं कर पाए वो हम कर रहे हैं। भगवान श्री कृष्ण उन्हें कोस रहे होंगे''।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+