4 दिन से लापता बच्ची का शव कूड़े के ढेर में मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका

Aligarh News, अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पिछले चार दिन से लापता मासूम बच्ची का शव कूड़े के ढेर में मिला है। बच्ची का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बच्ची का शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर आला अधिकारी पहुंच गए है। बच्ची के परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

four year old girl dead body found in garbage

जानकारी के अनुसार, घटना अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के कस्बे की है। यहां चार दिन पूर्व 4 वर्षीय बच्ची घर के बाहर से गायब हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह बच्ची का शव क्षत विक्षत कूड़े के ढेर में मिला। बच्ची की हत्या हाथ पैर काटने के बाद जलाकर की गई है। बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

बच्ची के शव मिलने से इलाके में हंड़कंप मच गया। परिजनों ने थाने के आगे शव रखकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। परिजनों की मानें तो बच्चे के गुप्तांगों पर चोट के निशान है। बच्ची के शव को देखकर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए, लेकिन परिजन डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+