अलीगढ़ में मिला पहला कोरोना संक्रमित मरीज, प्रशासन में मचा हड़कंप

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में पहला कोरोना वायरस का संक्रमित केस मिला है। युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद गुरुवार को जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। 22 वर्षीय यह युवक फिरोजाबाद का रहने वाला है। जानकारी मिली है कि अलीगढ़ में ये व्यक्ति 12 मार्च को जमात के एक कार्यक्रम में भाग लेने आया था। इस संबंध में अलीगढ़ के डीएम ने बताया कि इसका किसी भी तरह का कनेक्शन दिल्ली में जमात मरकज कार्यक्रम से नहीं है।

First COVID 19 positive case reported in Aligarh

अलीगढ़ के जिलाधिकारी सीबी सिंह ने बताया कि 22 वर्षीय युवक के साथ अन्य 9 लोगों को 30 मार्च से उनके घरों में क्‍वारंटाइन किया गया था। अधिकारी के अनुसार, इन सभी की कोरोना संक्रमण की जांच में इस शख्य के अलावा सारे लोग कोरोना नेगेटिव पाए गए हैं। बता दें, युवक को पहली जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजीटिव आने के बाद उसे गुरुवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मस्जिद से हटाकर जेडी आयुर्वेदिक एंड मेडिकल कॉलेज भांकरी के हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है।

वहीं, उसके 9 साथी जमातियों व इमाम आदि को छेरत के आइसोलेशन सेंटर में क्वारंटाइन करा दिया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फैज मस्जिद व भुजपुरा क्षेत्र के हमजा मस्जिद में क्वारंटाइन 10-10 लोगों के स्वाब का नमूना लिया था और जांच के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी लैब में भेजा था। बुधवार को 18 जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली थी। दो लोगों की अभी रिपोर्ट नहीं आई है।

फैज मस्जिद में क्वारंटाइन फिरोजाबाद जिले के 22 वर्षीय जमाती की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद शहर में खलबली मच गई है। स्वास्थ्य विभगा के अधिकारी पुलिस प्रशासनिक टीम के साथ वहां पहुंच गए हैं। मस्जिद और आसपास के स्थानों को सैनिटाइज किया जा रहा है। सीएमओ ऑफिस को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। जमाती युवक के ट्रैवल हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। यह भी देखा जा रहा है कि 12 मार्च को अलीगढ़ आने के बाद से लेकर अब तक युवक कितने लोगों के संपर्क में आया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि फैज मस्जिद में क्वारंटाइन 10 लोगों में से नौ की रिपोर्ट नेगेटिव है। बाकी नौ लोग स्वस्थ्य हैं। सभी फिरोजाबाद के निवासी है और 12 मार्च से अलीगढ़ में रह रहे हैं। मस्जिद के इमाम सहित संपर्क में आए करीब 11 लोगों को छेरत के आइसोलेशन सेंटर में भेजा जा रहा है। वहीं पॉजीटिव पाए गए युवक को जेडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+