UP News: स्कूल में पढ़ रहे थे बच्चे, आवारा जानवरों का झुंड लेकर पहुंचे ग्रामीण, हैरान कर देगा पूरा मामला

UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में छोटा पशुओं से परेशान ग्रामीण पशुओं को विद्यालय में लेकर पहुंच गए और अंदर करने के बाद गेट को बाहर से बंद कर दिया। जिस समय पशु स्कूल में पहुंचे उसे समय पढ़ाई चल रही थी।

अध्यापकों द्वारा इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। बाद में जब स्कूल की छुट्टी हो गई और सभी बच्चे घर चले गए उसके बाद ट्रकों में भरकर छुट्टा पशुओं को गौशाला में पहुंचाया गया।

children-were-studying-in-school-villagers-arrived-with-animals

यह पूरी घटना अलीगढ़ जनपद के अतरौली क्षेत्र के औरैनी दलपतपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की है। बताया जा रहा है कि 27 दिसंबर को दोपहर में विद्यालय में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, उसी दौरान गांव के रहने वाले लोग गोवंशों को दौड़ाते हुए स्कूल में लेकर पहुंच गए।

ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया गया कि इलाके में काफी संख्या में छूट्टा पशु हैं। इन पशुओं से अपने खेतों की रक्षा करने के लिए किसान रतजगा कर रहे हैं। लोगों द्वारा यह भी कहा गया कि फसलों को नष्‍ट करने के साथ ही ये पशु हिंसक हो गए हैं और लोगों को मारकर घायल कर दे रहे हैं।

ग्रामीणों द्वारा कहा गया कि यदि समय रहते इन पशुओं को लेकर कोई विचार नहीं किया गया तो इन पशुओं क चलते उन्‍हें काफी नुकसान होगा। बाद में विद्यालय परिसर में बंद किए गए साडों को ट्रक में भरकर गोशाला में भिजवाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+