SP-RLD की संयुक्त रैली में भीड़ ने तोड़ी बैरिकेडिंग, धड़ाम से नीचे गिरे कई नेता और कार्यकर्ता

SP-RLD की संयुक्त रैली में भीड़ ने तोड़ी बैरिकेडिंग, धड़ाम से नीचे गिरे कई नेता और कार्यकर्ता

अलीगढ़, 23 दिसंबर: किसान दिवास पर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल की आज अलीगढ़ जिले के इगलास में संयुक्त रैली हुई। इस रैली में आई भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दिया। इसके चलते मंच पर पहुंचने से पहले ही कई नेता और कार्यकर्ता धड़ाम से नीचे गिर गए। ऐसे में आस-पास खड़े लोगों ने नीचे गिरे नेताओं-कार्यकर्ताओं को उठाया। इसके बाद रैली शुरू हो सकी। जयंत चौधरी ने रैली को संबोधित किया।

Recommended Video

      SP-RLD की संयुक्त रैली में भीड़ ने तोड़ी बैरिकेडिंग, धड़ाम से नीचे गिरे कई नेता और कार्यकर्ता
      broken barricading in samajwadi rld joint rally

      रैली में आई भीड़ को देखकर रालोद अध्‍यक्ष जयंत चौधरी ने खुशी नजर आए। जयंत ने खुशी जताते हुए कहा- 'जितने लोग यहां है, उससे 10 गुना ज्यादा सड़क पर हैं, ये शुभ संकेत है।' इतना ही नहीं, उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत राम राम के साथ की। जनसभा को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि योगी राज मे उत्‍तर प्रदेश की हालत खराब हो गई है। सीएम योगी और पीएम मोदी मीडिया में कह रहे हैं कि किसान खुशहाल हैं। उनकी आय दोगुनी हो गई है। पीएम मोदी ने 2022 के लिए कहा था कि 7 साल में हम किसानों की आय दुगनी कर देंगे लेकिन आज तक कुछ ऐसा नहीं हुआ।

      इस बीच जयंत चौधरी ने रैली में आई भीड़ से सवाल पूछा कि 'आप ही बताइए, क्या आप की आय दोगुनी हुई है? उन्‍होंने कहा कि किसान दिवस किसानों का दिन है। इलगास चौधरी चरण सिंह की कर्मस्‍थली है जिसे मिनी छपरौली कहा जाता है। उन्‍होंने लोगों से पूछा कि जैसे कदम से कदम मिलाकर चौधरी चरण सिंह के साथ वे चलते थे, वैसे ही उनके साथ चलेंगे, उनका साथ देंगे। इस दौरान मंच से चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की आवाज उठी। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आवाज उठाई।

      रैली में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि देश चौधरी चरण सिंह की नीतियों से ही ठीक हो सकता है। उन्‍होंने भाजपा पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने किसानों, युवाओं के साथ छलावा किया है। अब जनता उसे जवाब देने को तैयार है। परिवर्तन की इस लड़ाई में पूरा प्रदेश शामिल हो रहा है। इससे भाजपा डर गई है। तरह तरह के षड़यंत्र रच रही है। भाजपा किसान, गरीब की नहीं पूंजीपतियों की सरकार है। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न का सम्मान मिलना चाहिए। आज हमारे देश का लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास हटाकर अपना इतिहास बता रही है। जिस तरह से इस देश से अंग्रेजों को हटाया था, उसी तरह भाजपा को हटाना है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+