भाजपा विधायक के बोल, मैं प्रधानमंत्री की तरह जात-पात की राजनीति नहीं करता

Aligarh News, अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा के विधायक ने कहा कि, 'मैं प्रधानमंत्री जी की तरह जात-पात की राजनीति नहीं करता'। बीजेपी विधायक के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा विधायक ने सफाई दी और कहा कि उनके बयान को गलत ढंग से पेश किया गया है।

राजवीर सिंह दिलेर इगलास सीट से हैं भाजपा विधायक

राजवीर सिंह दिलेर इगलास सीट से हैं भाजपा विधायक

राजवीर सिंह दिलेर इगलास सुरक्षित सीट से भाजपा के विधायक है। 29 जनवरी को जलालपुर इलाके में प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। राजवीर अपनी पत्नी के साथ यहां कार्यक्रम में पहुंचे थे। लोगों को संबोधित करने के लिए उन्हें बुलाया गया।

पीएम की तरह मैं नहीं करता जात-पात की राजनीति

पीएम की तरह मैं नहीं करता जात-पात की राजनीति

उन्होंने मंच से बोलते हुए कहा कि 'मैं कभी जातिवाद की राजनीति नहीं करता जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री करते हैं.' मैं यह नहीं देखता कि हिंदू कौन है मुसलमान कौन है। ऐसा नहीं है कि मुसलमान सोचते हैं कि बीजेपी आएगी तो मुसलमान भाइयों पर अत्याचार करेगी। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास चाहती है। हर जाति और हर मजहब का आदमी, हमारी पार्टी के लिए सभी लोग बराबर हैं। कामकाज में कोई भी भेदभाव नहीं करती हमारी पार्टी।''

इस बार चुनाव में पीएम बनाने के लिए आप लोगों को लेना है निर्णय

इस बार चुनाव में पीएम बनाने के लिए आप लोगों को लेना है निर्णय

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं और आप लोगों को निर्णय लेना है कि किसकी सरकार चुननी है आप सभी लोगों को इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही बनाना है। चुनाव नज़दीक है ऐसे में बीजेपी विधायक द्वारा अपनी ही सरकार के प्रधानमंत्री पर ऐसा आरोप लगाना कहीं न कहीं अपनी सरकार से असुंतष्टि दर्शाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+