अलीगढ़: AMU से Phd कर रहे ईराक के छात्र की संदिग्ध मौत, घर में पड़ा मिला शव
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने वाले 45 वर्षीय एक छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में पड़ा मिला है। बताया जा रहा है कि छात्र का इराक का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, इराक का रहने वाला छात्र अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहा था। वह सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहता था। रविवार को छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर पर पड़ा मिला। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान एए आमिद के रूप में हुई है। हामिद जियोग्राफी डिपार्टमेंट से पीएचडी कर रहा था। कई दिनों से उसकी तबीयत खराब थी। रविवार को हामिद का शव उसके किराए के घर में पड़ा मिला।












Click it and Unblock the Notifications