अलीगढ़: मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से कई मजदूर बेहोश, DM-SP मौके पर
अलीगढ़, 29 सितंबर: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में स्थित मीट फैक्ट्री में गुरुवार सुबह अचानक अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। अमोनिया गैस के रिसाव से मीट फैक्ट्री में मौजूद 50 से ज्यादा मजदूरी को सांस लेने में दिक्कत हुई और उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है। वहीं, अमोनिया गैस रिसाव की सूचना मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन में खलबली मच गई।

अमोनिया गैस लीक की यह घटना अलीगढ जिले सटी तालसपुर स्थित अलदुआ मीट फैक्ट्री की है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, मीट फैक्ट्री की पैकेजिंग यूनिट में गुरुवार सुबह अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। इससे वहां काम कर रहीं लगभग 50 मजदूर बेहोश हो गईं। गैस रिसाव से बेहोश हुईं फैक्ट्री के मजदूरों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज हो रहा है।
फैक्टरी में 50 मजदूरों के बेहोश होने की खबर फैलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। जिला अधिकारी (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मौके पर पहुंच गए हैं। विशेषज्ञ अमोनिया रिसाव को बंद कर रहे हैं। मौके पर फैक्टरी में सभी लोग मास्क लगाए हुए हैं, जिससे कोई और इसकी चपेट में ना आ जाए। अलीगढ़ डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि क मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव की सूचना मिली।
बताया कि अमोनिया गैस के चलते कुछ लोगों को सांस लेने में समस्या के चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर है। लगभग 50 लोगों को यहां लाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications