इंसानियत शर्मसार: गरीब दलित महिला की डिलीवरी करने से किया मना, झाड़ियों में हुआ बच्चे का जन्म
गरीबी के चलते डिलीवरी के पैसे न देने पर दलित महिला को स्वास्थ्य केन्द्र से बाहर निकाल दिया गया। जिसके बाद मजबूरन झाड़ियों में महिला की डिलीवरी करानी पड़ी। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अलीगढ़ में पृथ्वी के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टरों का इंसानियत को शर्मसार करता हुआ यह वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के अनुसार एक दलित समाज की महिला के पास पैसे न होने के कारण उसकी डिलीवरी नहीं की गई। महिला ने मजबूरन झाड़ियों में अपने बच्चे को जन्म दिया। मौके पर मौजूद दलित समाज की महिलाओं के द्वारा साड़ी की आड़ में महिला की डिलीवरी कराई गई। आसपास के लोगों के द्वारा भी महिला का सहयोग किया गया। इस दौरान पूरी घटना की वीडियो बनाकर किसी के द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई।
Recommended Video

पैसे नहीं थे तो नहीं की डिलीवरी
दरअसल, पूरा मामला अलीगढ़ के कस्बे के हावुड़ा मोहल्ला का है। जहां एक दलित समाज की महिला की डिलीवरी के लिए स्वास्थ्य केंद्र इगलास ले जाया गया। लेकिन दलित महिला की डिलीवरी के पैसे न होने के कारण डिलीवरी नहीं की गई। जिसके बाद दलित महिला के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र इगलास के नजदीक बनी झाड़ियों में बच्चों को जन्म दिया गया।

झाड़ियों में दिया बच्चे को जन्म
फिलहाल पूरे मामले को लेकर परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अलीगढ़ के कोतवाली इगलास के कस्बे के हाबुड़ा मोहल्ले के रहने वाले हैं। अपने परिवार का पालन पोषण जूते चप्पल सीकर करते हैं। परिजनों ने स्वास्थ्य केन्द्र इगलास के डॉक्टर पर उनके द्वारा महिला की डिलीवरी न करने व पैसे मांगने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अब देखना यह होगा कि आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ कोई कार्यवाही अमल में लाई जाएगी या फिर नहीं।












Click it and Unblock the Notifications