AMU कैंपस गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा, पूर्व छात्र शानू अब्बास का पड़ा मिला शव

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) कैंपस गुरुवार की शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। कैंपस के एथलेटिक ग्राउंड में शानू अब्बास नाम के पूर्व छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची एएमयू कैंपस की सिक्योरिटी ने इलाके की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थाल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पूरे घटनाक्रम में दो युवकों को भी हिरासत में लिया गया है जिन से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Aligarh: Alumnus Shanu Abbas shot dead in AMU campus

अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके के जीवन नगर गली नंबर 2 का रहने वाला शानू अब्बास गुरुवार शाम लगभग 4:00 बजे अपने घर से दो दोस्तों के साथ एएमयू कैंपस में घूमने के लिए आया था। कुछ देर बाद अब्बास के साथ आए उसके एक साथी ने एएमयू की सिक्योरिटी को सूचना दी कि अब्बास की एएमयू के एथलेटिक ग्राउंड में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही एएमयू की सिक्योरिटी एथलेटिक ग्राउंड पहुंची और घटना की जानकारी एएमयू के प्रॉक्टर और पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना पर पहुंची थाना सिविल लाइन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एएमयू के जैन मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भिजवा दिया। घटना की जानकारी देते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर बसीम अली ने बताया कि शानू नाम के एक युवक एएमयू के एथलेटिक ग्राउंड में टहलने के लिए आया था। यहां उसकी किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना उसी के साथी द्वारा ही सिक्योरिटी को दी गई थी। इसके बाद सिक्योरिटी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और युवक के साथ आए दोनों दोस्तों को भी सिक्योरिटी ने हिरासत में लिया है।

उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है। दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ में पता चलेगा कि आखिर इस युवक की हत्या किसने की। वहीं मृतक शानू अब्बास के एएमयू छात्र होने पर डॉक्टर वसीम अली ने कहा कि इसका रिकॉर्ड देखा जाएगा और उसी के बाद पता चलेगा कि मृतक युवक यूनिवर्सिटी का छात्र था या नहीं। वहीं, अलीगढ़ के एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में हत्या आपसी विवाद में होना माना जा रहा है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर थाना प्रभारी को अग्रिम कार्रवाई करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+