अलीगढ़: 7 महीने की बेटी को मां ने पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक मां ने अपनी सात माह की बेटी को जमीन पर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो महिला का अपने पति से विवाद हो गया था, जिसके कारण गुस्से में उसने यह कदम उठा लिया। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Recommended Video

    अलीगढ़: 7 महीने की बेटी को मां ने पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट
    A mother murdered her seven-old daughter in Aligarh

    जानकारी के मुताबिक, मामला अलीगढ़ जिले के जवां थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का है। दरअसल, घटना से पहले पिंकी ने पति से कपड़े खरीदने के लिए पैसे मांगे थे। इसपर पति ने कहा था कि वह एक दो दिन में पैसे दे देगा। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ और वह बेटी सोनी को पीटने लगी। जब पिता ने बच्ची को उससे छीन लिया तो उसने वापस खींचा और कमरे में ले जाकर पटक-पटक कर मार डाला।

    बच्ची को मौत के बाद परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। आरोपी महिला के पति ने बताया कि उसकी 3 दिन से तबीयत खराब थी जिसके चलते वह साड़ी नहीं दिल पाया। बता दें कि पति राहुल कासिमपुर पावर हाउस में एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी करता है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

    बताया जा रहा है आरोपी महिला पिंकी की शादी लगभग 5 वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद आरोपी महिला पिंकी ने एक बेटे को जन्म दिया था। महिला के पति राहुल ने बताया है कि शादी के बाद से यह लगातार घर में कलेश करती रहती थी। घटना की जानकारी गांव वालों को पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+