अजमेर में युवक ने गला रेतकर की अधेड़ की हत्या, आरोपी एक घंटे में गिरफ्तार

अजमेर, 31 जुलाई। राजस्थान के अजमेर में दरगाह रोड पर दिल्ली गेट के बाहर एक युवक ने मामूली कहासुनी में अधेड़ को गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। गंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को एक घंटे में गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

Youth arrested within an hour for the murder of a man in Ajmer, Rajasthan

गंज थाने के एएसआई कुंदन सिंह ने बताया कि पुलिस थाने पर सूचना मिली कि दिल्ली गेट के बाहर दो लोगों के झगड़ा हो गया, जिसमें एक युवक ने अधेड़ का गला रेत दिया। अधेड़ लहूलुहान है और खून रोड पर बह रहा है। वह तुरंत मय जाब्ता मौके पर पहुंचे।

उन्होंने आस पास के लोगों से पूछताछ की, जिसमें बताया कि दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद मूलत कानपुर के रहने वाले मोहम्मद सलीम उर्फ सन्नी ने 45 वर्षीय व्यक्ति के गले पर धारदार हथियार से वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक खानाबदोश का जीवन जी रहा था। पिछले कई सालों से वह क्षेत्र में ही रहता था।सीसीटीवी फुटेज में दोनों कहासुनी करते भी देखे गए।

थानाधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मौके पर एफएसएल से जांच करवाई। मृतक की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है। हत्या करने वाला व्यक्ति पिछले दो साल से अजमेर में खानाबदोश का जीवन जी रहा था।

मृतक का अंदर कोट में ससुराल है, लेकिन पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। वहीं, हत्यारा मुंबई में चोरी के मामले में जेल भी जा चुका है। उसने पुलिस के सामने कबूला कि मृतक ने उससे गाली गलौज की। आवेश में आकर उसने हत्या कर दी। मृतक का शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। मृतक के परिजन की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+