स्मार्ट सिटी के लोगों को मिल रही 'काला पानी' की सजा

ajmer News, अजमेर। कहने को यूं तो राजस्थान के अजमेर को स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल कर स्मार्ट बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं सिटी का ही एक क्षेत्र ऐसा भी है जहां के लोगों को काला पानी यानि की गंदा पानी पीने को मजबूर किया जा रहा है। इस ओर ना तो जलदाय विभाग और ना ही जिला प्रशासन कोई ध्यान दे रहा है।

Smart City Ajmer Peoples Facing Drinking water problem

ख्वाजा मोइनुद्दीन की नगरी अजमेर को देश के स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल किया गया था। इसे स्मार्ट बनाने के लिए करोड़ों रुपए के विकास कार्य भी किए गए, लेकिन इसी शहर के गुरूनानक कॉलोनी व आस-पास के लोग पिछले लम्बे समय से गंदा पानी पीने को मजबूर है।

Smart City Ajmer Peoples Facing Drinking water problem

अजमेर शरीफ के लोगों की मानें तो तीन दिन में एक दिन पेयजल की सप्लाई होती है। उसमें भी आधा टाइम लगभग नलों से गंदा पानी ही आता है। इसकी कई बार जलदाय विभाग को शिकायत कर दी गई लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय बाशिंदों ने यह भी कहा कि काले रंग के इस गंदे पानी पीने के कारण बच्चों से लेकर बुजुर्गां तक को पेट संबंधी परेशानियां हो रही है। जलदाय विभाग व जिला प्रशासन की उदासीनता के चलते वह नारकीय जीवन जी रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलवाने की गुहार लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+