आरपीएससी ने सात दिन में जारी कर दी RAS Pre की Answer Key, आवेदन फार्म में संशोधन भी शुरू
अजमेर, 3 नवंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त (प्रारम्भिक) प्रतियोगी परीक्षा 2021 (आरएएस प्री) परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। साथ ही आंसर-की को लेकर 8 नवंबर से आपत्ति भी दर्ज कर रहा है।

आयोग की परीक्षा नियंत्रक संगीता जैन ने बताया कि 27 अक्टूबर को आयोजित की गई आरएएस प्री को लेकर यदि किसी भी अभ्यर्थी को इस मॉडल उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 8 से 10 नवंबर 2021 को रात 12 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है। प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क 100 रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है।
आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट की जाएंगी। इस परीक्षा का मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपत्ति प्रामाणिक पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करनी होगी। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
इसके अलावा आयोग ने आवेदन फार्म में बुधवार से संशोधन भी शुरू कर दिए। अंतिम तिथि 12 नवम्बर है। अभ्यर्थी का नाम, परीक्षा केन्द्र, फोटो, हस्ताक्षर एवं विषय के अतिरिक्त सभी प्रकार के संशोधन ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।
संशोधन चाहने वाले अभ्यर्थी को ई-मित्र/ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से 300 रुपए का शुल्क जमा कराना होगा। आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध Apply Online Link अथवा SSO Portal पर Login कर Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal का चयन कर संबंधित परीक्षा में ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर [email protected] पर ई-मेल से अथवा फोन नं. 9352323625 व 7340557555 पर सम्पर्क किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications