REET Result 2021 : रीट का परिणाम जारी, अजमेर के अजय वैष्णव व श्रीगंगानगर के कीरतसिंह बने टॉपर
अजमेर, 2 नवंबर। प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी (रीट 2021) का परिणाम जारी कर दिया गया है। अजमेर के अजय वैष्णव व श्रीगंगानगर के कीरतसिंह टॉपर बने हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से पिछले माह ही 26 सितम्बर को 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने रीट परीक्षा दी थी।
Recommended Video

अजमेर में टोडरमल लेन स्थित रीट कार्यालय में रीट के मुख्य समन्वयक व बोर्ड अध्यक्ष डॉ. डीपी जारोली ने REET Result 2021 जारी किया है। रीट का रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपलोड किया गया है।
रीट में प्रथम स्थान
बता दें कि रीट लेवल प्रथम में 150 में से 148 अंक प्राप्त कर अजमेर के अजय वैष्णव व उदयपुर के गोविंद सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं रीट लेवल द्वितीय में श्रीगंगानगर के कीरतसिंह, बीकानेर की सुरभि पारीक, राजसमंद के निंबाराम ने बाजी मारी है।
REET LEVEL-1 में दूसरा स्थान
रीट लेवल प्रथम में 146 अंक प्राप्त कर भीलवाड़ा के अभिजित शर्मा, जयपुर के दामोदर पारीक और रिंकू सिंह, बारा के प्रकाश ने दूसरा स्थान पाया है।
रीट लेवल-1 में तीसरा स्थान
रीट लेवल प्रथम में 144 प्राप्त कर अजमेर के मोशिद, अलवर के मंगलचन्द शर्मा, भीलवाड़ा के श्रुति भरद्वाज और सावरमल डांगी, जयपुर के राहुल कुमार, जैसलमेर के विकास कुमार, कोटा के संजय मीणा, सीकर के राकेश अबासरा, श्री गंगानगर के विनोद कुमार प्रजापत, बारा के बनवारीलाल, हनुमानगढ़ के सवाई राम, करोली के रवि कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
REET LEVEL-2 में दूसरा स्थान
रीट लेवल द्वितीय में 145 अंकों के साथ अजमेर के आमिर खिलजी, चित्तौड़गढ़ के मोनिका जाट और दिनेश सैन, जयपुर के संजय खान, नागौर के वर्षा लादूराम चौधरी, बीकानेर के सुमित कुमार को दूसरा स्थान मिला है।
रीट लेवल-2 में तीसरा स्थान
रीट लेवल द्वितीय में अजमेर के विकास यादव, जयपुर के मांगीलाल शर्मा, पारूल चौधरी, चित्रेशकांत भट्ट, सवाई माधोपुर के रविकांत बैरवा, सीकर के आनन्द सिंह, श्रीगंगानगर के ललित कुमार, धोलपुर के दीपक चौधरी, हनुमानगढ़ के मेघा चौधरी, करोली की खुशबू शर्मा, जयपुर की कृष्णा चौधरी, धर्मराज चौहान ने 144 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है।












Click it and Unblock the Notifications