रीट 2021 परीक्षा के लिए नेटबंदी : अजमेर में सुबह छह से शाम छह बजे बंद रहेंगी इंटरनेट सेवाएं
अजमेर, 25 सितम्बर। राजस्थान में 26 सितम्बर को हो रीट भर्ती परीक्षा को लेकर अशोक गहलोत ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। रीट परीक्षा 2021 में पेपर लीक को रोकने के लिए नेटबंदी की घोषणा भी की गई है। हालांकि इस संबंध में अंतिम फैसला राजस्थान सरकार ने संभाग एवं जिला स्तरीय अधिकारियों जैसे संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक आदि पर छोड़ा है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार रीट परीक्षा 2021 को देखते हुए अजमेर जिला प्रशासन ने नेटबंदी के आदेश जारी कर दिए हैं। अजमेर जिले में 26 सितम्बर को सुबह छह बजे से लेकर शाम छह बजे तक ब्लक मैसेज व एमएमएस और सोशल मीडिया पर इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। हालांकि इस दौरान लैंडलाइन, मोबाइल फोन और लैंडलाइन ब्रॉडबैंड की वॉयस कॉल सुविधा जारी रहेगी।
अजमेर के जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट 2021 सुबह 10.30 से दोपहर से दोपहर 12.30 तक प्रथम पारी और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक दूसरी पारी में होगी। रीट परीक्षा की गोपनीयता को देखते हुए अजमेर जिले में इंटरनेट सेवाएं 26 सितम्बर को सुबह छह से शाम छह बजे तक बंद रहेंगी।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications