Pushkar Mela: बिकने आया 11 करोड़ का भैंसा, वजह-1570 KG, डाइट-1 KG घी रोजाना
राजस्थान के पुष्कर में पशु मेला 18 नवंबर से शुरू हो रहा है, जो 27 नवंबर तक चलेगा। पुष्कर मेले 11 करोड़ रुपए का भैंसा अनमोल भी बिकने के लिए आया है।
Buffalo of 11 crores in Pushkar Mela 2023: राजस्थान के अजमेर जिले में इंटरनेशनल पुष्कर मेला 2023 चल रहा है। पुष्कर मेले में करोड़ों रुपए की कीमत के भैंसे व घोड़े बिकने के लिए आए हैं। उन्हीं में से एक भैंसा है अनमोल, जिसकी कीमत करीब 11 करोड़ रुपए लगाई जा चुकी है। मालिक फिर भी इसे बेचने को तैयार नहीं है।
इंटरनेशनल पुष्कर फेयर में पहुंचे भैंसे अनमोल की कीमत ही नहीं बल्कि अन्य खासियत जानकार लोग हैरान हो रहे हैं। यह भैंसा काजू-बादाम खाता है। इसकी डाइट में 1 किलोग्राम घी शामिल है। खाने-पीने में महीनेभर में 3 लाख रुपए से ज्यादा का खर्च होता है।

बता दें कि अनमोल भैंसा हरियाणा के सिरसा से पुष्कर मेले में आया है। भैंसे के मालिक हरविंदर दावा करते हैं कि भैंसे अनमोल की उम्र 8 साल है। इसके ब्रीडिंग के जरिए अब तक 150 बच्चे हो चुके हैं। अनमोल ने झज्जर मेले में लाल रंग का क्राउन भी जीता था।
सिरसा से भैंसे अनमोल को लेकर आए हरविंदर सिंह ने बताया कि भैंसें की ऊंचाई 5.8 फीट है। मुर्रा नस्ल का यह भैंसा करीब 1570 वजनी है। अनमोल की खुराक व अन्य खर्च मिलाकर हर माह ढाई से तीन लाख रुपए खर्च हो जाते हैं।
हरविंदर बताते हैं कि भैंसे की अनमोल की देखभल के लिए 2 लोग हमेशा तैयार रहते हैं, जिन्हें तनख्वाह भी दी जाती है। पिछले साल 2.30 करोड़ रुपए में खरीदा था। अब इसकी कीमत 11 करोड़ रुपए लगाई गई है।
उल्लेखनीय है कि इंटरनेशनल पुष्कर मेला 2023 इस बार 18 नवंबर से शुरू हो रहा है, जो 27 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं होंगी। विधानसभा चुनाव 2023 के चलते 24 और 25 नवंबर को कोई आयोजन नहीं होगा।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन?












Click it and Unblock the Notifications