CM Son Marriage: मप्र सीएम मोहन यादव के बेटे की राजस्‍थान में शादी, किसान की बेटी संग लेंगे सात फेरे

Mohan Yadav Son Marriage: राजस्‍थान एक और भव्‍य शादी का गवाह बनने जा रहा है। इस बार बॉलीवुड की किसी जोड़ी या उद्योगपति घराने ने नहीं बल्कि मध्‍य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के परिवार ने राजस्‍थान को चुना है। मोहन यादव के बेटे वैभव यादव की शादी 24 फरवरी को राजस्‍थान में हो रही है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पुत्र वैभव यादव की शादी की तैयारियां राजस्‍थान के अजमेर के पास पुष्‍कर स्थित पुष्‍करा रिसोर्ट में की गई हैं। शादी में मध्‍य प्रदेश व राजस्‍थान से कई दिग्‍गज शामिल होने वाले हैं। मेहमानों की सूची में राजस्‍थान सीएम भजन लाल शर्मा भी शामिल हैं।

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav

खबर है कि सीएम मोहन यादव के बेटे वैभव की शादी मध्‍य प्रदेश के हरदा जिले के गांव रोल निवासी किसान सतीश यादव की बेटी शालिनी यादव के साथ हो रही है। पुष्‍कर पहुंच रहे मेहमानों का पूर्व नगर पालिका उपाध्‍यक्ष सहदेव सिंह कुशवाह ने स्‍वागत किया।

वैभव व शालिनी की शादी के लिए बूढ़ा पुष्‍कर में बाइपास स्थित पुष्‍करा रिसोर्ट और होटल सहदेव बाग बुक किया गया है। पुष्‍करों रिसोर्ट में शादी समारोह में रस्‍में होंगी जबकि सहदेव बाग में मेहमान रुकेंगे।

एनडीटीवी राजस्‍थान की खबर के मुताबिक वैभव व शालिनी की शादी रस्‍में शुक्रवार शाम चार बजे सगाई समारोह से शुरू हो जाएंगी। इसके बाद यहां पर हल्‍दी, भान आदि की रस्‍में होंगी और शनिवार को बारात, तोरण व वरमाला के बाद सात फेरे।

पुष्कर थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि उच्‍च अधिकारियों के निर्देश मिलने पर पुष्‍कर में यातायात और सुरक्षा व्‍यवस्‍था को सुचारू किया है। फिलहाल किसी बड़े वीआईपी मूवमेंट को लेकर कोई सूचना नहीं है।

हालांकि पुष्‍करा रिसोर्ट के बाहर बैरिकेडिंग लगाई गई है। सुरक्षा भी बढ़ाई है। पुष्कर रिसोर्ट में टेंट और कैटरिंग, लाइटिंग से जुड़े ठेकेदार अपने करीब 15 ट्रकों में भरकर सामान लेकर पहुंचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+