Rajasthan: बदमाशों को पकड़ने आई केरल पुलिस पर अजमेर में फायरिंग, घायल IPS ने दिखाई दिलेरी

Kerala Police in Ajmer: राजस्‍थान के अजमेर दरगाह थाना इलाके में केरल पर फायरिंग का मामला सामने आया है। इस दौरान एक घायल आईपीएस अधिकारी ने बदमाशों को पकड़ने में गजब की हिम्‍मत दिखाई।

जानकारी के अनुसार केरल के एर्नाकुलम जिले की पुलिस को इत्‍तला मिली थी कि सोना चोरी के दो आरोपी राजस्‍थान के अजमेर दरगाह इलाके में छिपे हुए हैं।

Firing in Ajmer daragh area

इस पर केरल पुलिस अजमेर पहुंची और दरगाह में बदमाशों की तलाश शुरू की। उनकी फोटो के आधार पर करीब तीन घंटे तक सर्च अभियान चलाया।

सादा कपड़ों में बदमाशों को तलाश रही केरल पुलिस को अजमेर दरगाह के अंदर कोट इलाके में उनकी लोकेशन मिली। आईपीएस स्वर्ण कांबले के साथ अन्य पुलिसकर्मियों ने दबिश देकर उन बदमाशों को पकड़ चाहा।

रात के समय में अजमेर दरगाह इलाके में भीड़ रहती है। ऐसे में जब दोनों बदमाशों को पुलिस पीछा कर पकड़ रही थी, इसी दौरान दरगाह क्षेत्र में एकाएक भगदड़ सी मच गई। इसका फायदा उठाकर पुलिस से बचने के लिए बदमाशों ने भी खूब प्रयास किया मगर सफल नहीं रहे। बदमाशों ने पुलिस पर तीन बार फायर किया।

इस दौरान हिम्‍मत दिखाते हुए आईपीएस स्वर्ण कमले ने संघर्ष कर एक बदमाश को पकड़ लिया। वहीं दूसरा बदमाश मौका देख पुलिस का हाथ छुड़ाकर भागने लगा. हालांकि उसे भी कुछ दूरी पर फिर से पकड़ कर दरगाह थाने लाया गया।

दरगाह सीओ गौरी शंकर ने बताया गया कि पकड़े गए दोनों आरोपी शहजाद और साजिद उत्तराखंड के रुड़की शहर के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हैं। आरोपियों के पास से दो पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, एक नकब और एक बड़ा पेचकस बरामद किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+