अजमेर में मामूली विवाद में पिता-पुत्र पर कैंची से ताबड़तोड़ वार, बेटे की मौत
अजमेर। राजस्थान अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र स्थित गुर्जर धरती इलाके में मामूली विवाद को लेकर एक युवक ने पिता-पुत्र पर कैची से ताबड़तोड़ वार कर दिए। बेटे की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पार्षद प्रतिनिधि निर्मल कुमार बेरवाल ने बताया कि गुर्जर धरती क्षेत्र में विवाह समारोह का आयोजन था। इस समारोह में पुखराज और उसके बेटे अनिकेत टेंट लगाया था। टेंट को खोलने के दौरान क्षेत्र में ही रहने वाला गौरीशंकर दरी चुरा कर ले जा रहा था। इसके लिए टोकना गौरीशंकर को नागवार गुजरा और गौरीशंकर ने घर से कैची लाकर दोनों पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पिता को बचाने के चक्कर में अनिकेत के गर्दन पर कैची जा घुसी। जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर थाना अधिकारी सुनीता गुर्जर उप निरीक्षक दातार सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का मौका मुआयना करके जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी सुनीता गुर्जर ने कहा कि घायल के पर्चा बयान लिए जा रहे हैं। वहीं मुकदमा दर्ज करके मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। साथ ही आरोपी गौरीशंकर की तलाश भी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications