अर्जुन कपूर ने चूमी ख्वाजा साहब की चौखट, कामयाबी का जताया शुकराना

Ajmer News, अजमेर। बॉलीवुड फिल्मों में धाक जमाने वाले स्टार अभिनेता अर्जुन कपूर मंगलवार अलसुबह अजमेर शरीफ पहुंचे, जहां उन्होंने हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज की बारगाह में हाजरी दी और अकीदत की चादर व फूल पेश किए।

Actor arjun kapoor visit khwaja moinuddin chishti dargah

सुबह फजर की नमाज़ के वक्त अर्जुन कपूर सादगी से पहुंचे थे। दरगाह ज़ियारत से पहले अपने प्रशंसकों को किसी भी तरह की फोटोग्राफी करने से मना किया और जन्नती दरवाजा से होते हुए ख्वाजा साहब के आस्ताना शरीफ तक पहुंचे। यहां बॉलीवुड स्टार को सैय्यद कुतबुद्दीन सखी ने ज़ियारत कराई और दस्तारबंदी कर दरबार का तबर्रुख भेंट किया।

Actor arjun kapoor visit khwaja moinuddin chishti dargah

अर्जुन कपूर ने फ़िल्म गुंडे, मुबारकां, इशकज़ादे, नमस्ते कनाडा, औरंगज़ेब जैसे कई फिल्मों में सफल अभिनय किया है। सुबह ख्वाजा साहब की बारगाह में हाजरी देकर उन्होंने अपने जीवन में कामयाबी का शुकराना अदा किया और आने वाली फिल्मों की सफलता के लिए मन्नत मांगी।

यह भी पढ़ें: केन्द्रीय मंत्री राठौड़ ने कपिल सिब्बल को Twitter पर बताई वो जगह, जहां मिलेंगे Air Strike के सबूत

यह भी पढ़ें: शादी में एनवक्त पर बोला दूल्हा-'पाकिस्तान नहीं जाएगी मेरी बारात'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+