PM मोदी अहमदाबाद पहुंचे, कल तक 'नो ड्रोन फ्लाई जोन' रहेगा ये शहर, सी-प्लेन की शुरुआत होगी- VIDEO

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह अहमदाबाद पहुंच गए। यहां वह 31 अक्टूबर तक गुजरात की यात्रा पर रहेंगे। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी एवं अन्य बड़े नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनकी आगवानी की। अब मोदी की अगुवाई में कल देश की पहली सी-प्लेन सर्विस का उद्घाटन होगा। मोदी के आने से पहले केवडिया के सभी पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट हुआ था। जिनमें से 21 पुलिसकर्मी कोरेाना पॉजिटिव निकले। वहीं, केवडिया को कोरोना फ्री करने का अभियान जारी है। सी-प्लेन की सुरक्षा की दृष्टि से केवडिया जलाशय से करीब 100 से ज्यादा मगरमच्छों को अन्य जलाशयों में शिफ्ट किया गया है। अहमदाबाद को 'नो ड्रोन फ्लाई जोन' घोषित कर दिया गया है।

Recommended Video

    Gujarat को PM Modi की सौगात, Arogya Forest, Nutrition Park का उद्घाटन | Nutri Train | वनइंडिया हिंदी
    सी-प्लेन से केवड़िया पहुंचेंगे, दिनभर यहां रहेंगे

    सी-प्लेन से केवड़िया पहुंचेंगे, दिनभर यहां रहेंगे

    केवडिया में सी-प्लेन के कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि, प्रधानमंत्री मोदी सी-प्लेन से ही साबरमती से केवडिया पहुंचेंगे। वही 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती के मौके पर सी-प्लेन सर्विस का शुभारंभ करेंगे। वह अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट से केवडिया डेम तक का सफर तय करेंगे। उनके सफर को सी-प्लेन से सिर्फ 45 मिनट में पूरा करा दिया जाएगा। दोनों गंतव्य स्थलों के बीच की दूरी 220 किमी है। मोदी आज दिनभर का समय केवडिया में बिताएंगे। केवडिया में ही दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है। यह प्रतिमा सरदार बल्लभ भाई पटेल की है। इससे पहले भी मोदी प्रतिमा देखने पहुंचे थे।

    पूरा शहर 'नो ड्रोन फ्लाई जोन' में डाला

    पूरा शहर 'नो ड्रोन फ्लाई जोन' में डाला

    प्रधानमंत्री मोदी एवं अन्य हस्तियों के दौरे को देखते हुए अहमदाबाद से केवड़िया डैम तक पिछले कई दिनों से सुरक्षा व्यवस्था चुस्त की जा रही थी। उनके दौरे से पहले स्टैच्यू ऑफ यूनिटी कैंपस के कर्मचारियों और यहां तैनात सभी पुलिसकर्मियों का कोरोना टेस्ट करवाया जा चुका है। अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर संजय श्रीवास्तव के आदेशानुसार, कल के दिन यानी कि 31 अक्टूबर को पूरे शहर में ड्रोन, क्वाड कॉप्टर, वायर्ड एयरक्राफ्ट, हैंग ग्लाइडर, पैराग्लाइडर, पैरा मोटर, हॉट एयर बलून, पैरा जंपिंग, मानव संचालित माइक्रो और लाइट एयरक्राफ्ट पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। प्रतिबंध का समय सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक रहेगा।

    साबरमती नदी में शुरू की गई पेट्रोलिंग

    साबरमती नदी में शुरू की गई पेट्रोलिंग

    सी-प्लेन केवडिया डैम से साबरमती रिवर फ्रंट तक उड़ेंगे। इसी के चलते साबरमती नदी में पेट्रोलिंग शुरू की जा रही है। नदी की पेट्रोलिंग व अन्य व्यवस्थाओं के मद्देनजर पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड की टीम भी लगाई गई है। इस दौरान ब्रिगेड के जवानों की बोट्स भी पेट्रोलिंग करेंगी। गौरतलब है कि, सी-प्लेन प्रोजेक्ट गुजरात सरकार ने केंद्र सरकार के निर्देश पर ही शुरू किया था। सबसे पहले गुजरात में शुरू हो रही इस तरह की सुविधा के लिए खास विमान मालदीव से मंगवाए गए हैं।

    19 पैसेंजर की कैपेसिटी है सी-प्लेन की

    19 पैसेंजर की कैपेसिटी है सी-प्लेन की

    मालदीव से लाए गए सी-प्लेन की कैपेसिटी वैसे तो 19 पैसेंजर की है। मगर, उसमें 15 लोग बैठते हैं। इस सी-प्लेन सर्विस को ऑपरेट करने वाली एयरलाइन स्पाइस जेट के प्रवक्ता का कहना कि, उनका सी-प्लेन सबसे सुरक्षित एयरक्रॉफ्ट में से एक है। क्योंकि, इस एयरक्रॉफ्ट की सर्विस नियमित तौर पर हुई है तो यह अब भी बढ़िया कंडीशन में हैं। हालांकि, रजिस्ट्रेशन नंबर 8Q-ISC वाला सी-प्लेन अब तक कनाडा, तुर्की, मालदीव में सेवाएं दे चुका है। यह भी कहा जा रहा है कि, सी-प्लेन सर्विस स्पाइस जेट की सहायक कंपनी स्पाइस शटल द्वारा संचालित की जाएगी। स्पाइसजेट आंतरिक जलमार्ग या नदियों से हवाई संपर्क का परीक्षण करने वाली पहली भारतीय एयरलाइन है, जिसने 2017 से भारत में कई परीक्षण किए हैं।

    कितना किराया चुकाना पड़ेगा लोगों को?

    कितना किराया चुकाना पड़ेगा लोगों को?

    टिकट के बारे में, स्पाइस जेट की ओर से कहा गया है कि, सरकार की उड़ान योजना के तहत सभी समावेशी वन-वे टिकट 1,500 रुपये से शुरू होंगे।' हालांकि, इससे पहले यह बताया जा रहा था कि एक तरफा किराया ही 4,800 रुपये होगा। अपनी शुरुआत के साथ ही सी-प्लेन केवडिया (नर्मदा जिला) से साबरमती रिवरफ्रंट-अहमदाबाद के बीच की 136 किमी की दूरी 45 मिनट में तय करेगा। कहा जा रहा है कि इस प्लेन में अभी एक बार में 12 यात्री बैठाए जाएंगे। सेवा का लाभ लेने इच्छुक लोग 30 अक्टूबर, 2020 से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे।

    क्या रहेगी सी-प्लेन सर्विस की टाइमिंग?

    क्या रहेगी सी-प्लेन सर्विस की टाइमिंग?

    सी-प्लेन सर्विस का उद्घाटन तो 31 अक्टूबर को होगा। मगर, पहली सी-प्लेन सर्विस 1 नवंबर से शुरू हो सकती है। स्पाइस जेट के अनुसार, सी-प्लेन की हवाई ट्रिप रोज सुबह 8 बजे अहमदाबाद से शुरू होगी। हर दिन सी-प्लेन निर्धारित रूट पर 8 ट्रिप पूरी करेगा। स्पाइस जेट का स्टेटमेंट है कि, गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद से केवडिया मार्गों पर दैनिक उड़ानों का संचालन किया जाएगा।

    फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का लुत्फ भी ले सकेंगे

    फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का लुत्फ भी ले सकेंगे

    एक अन्य दिलचस्प जानकारी यह है कि, सी-प्लेन की सुविधा शुरू होने के बाद अहमदाबाद में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट भी मजा लिया जा सकेगा। इस तरह के रेस्टोरेंट साबरमती नदी का जलस्तर लेवल में रखा जाएगा। इसके लिए रिवरफ्रंट में प्रोजेक्ट शुरू किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। इस प्रोजेक्ट को पूरा कराने का जिम्मा अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+