मोहन भागवत ने गुजरात में RSS हेडक्वार्टर का उद्घाटन किया, 3 लाख स्वयंसेवकों ने 8 करोड़ दिए थे इसके लिए
अहमदाबाद. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को गुजरात में आरएसएस के मुख्यालय का उद्घाटन किया। यह आरएसएस का परिसर अहमदाबाद में बनाया गया है, जिसके किए स्वयंसेवकों के दान से राशि जुटाई गई थी। आरएसएस के सरसंघ संचालक मोहन भागवत दो दिनों के दौरे पर अहमदाबाद आए हैं, पहले दिन उन्होंने शहर में कांकरिया के जूना ढोर बाजार के पास स्थित राज्य के पुनर्निमित आरएसएस मुख्यालय का लोकार्पण किया है।

8 करोड़ की लागत से बना यह हेडक्वार्टर
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद स्थित आरएसएस मुख्यालय के परिसर के निर्माण कार्य के लिए तीन लाख स्वयंसेवकों ने 8 करोड़ रुपए का दान किया। यह परिसर 5 मंजिला है, जिसमें दो मंजिला बेसमेंट हाईटेक पार्किंग की व्यवस्था है। यह परिसर 55 साल पुरानी आरएसएस कार्यालय की बिल्डिंग को तोड़कर बनाया गया है। जिसमें एम.एस. गोलवालकर, भारतीय जनसंघ के लीडर पं. दीन दयाल उपाध्याय जैसे दिग्गज रह चुके हैं।

पुराना कार्यालय माणेचौक में किराए की जगह पर था
मुख्यालय परिसर के बारे में बताते हुए हेडगेवर स्मारक समिति के ट्रस्टी अमृत कडीवाला ने कहा, "हमारा पुराना कार्यालय माणेचौक में किराए की जगह पर था। वर्ष 1964 में उस वक्त के आरएसएस के अध्यक्ष बालासाहेब देवरास ने भवन का उद्घाटन किया था। अब इस नये परिसर में आवासीय सुविधाएं भी हैं।''

रविवार को दूसरे सरसंघ चालक की पुण्यस्मृति में व्याख्यान
अब यहां मोहन भागवत आरएसएस के दूसरे सरसंघ चालक गोलवलकर की पुण्य स्मृति में व्याख्यान भी देंगे। माधव स्मृति न्यास की ओर से आयोजित इस व्याख्यान में वे वैश्विक संदर्भ में भारत की भूमिका पर संबोधन करेंगे। इसके बाद रविवार को वे शहर के कांकरिया स्थित ट्रांसस्टेडिया स्पोट्रस एरिना में लोगों को संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications