अहमदाबाद समेत गुजरात के कई जिलों में हुई बारिश, तलाला में 40 मिलीमीटर वर्षा, अब तक 96.26% रिकॉर्ड

अहमदाबाद, 12 अक्टूबर 2021: गुजरात में अक्टूबर ​महीने में भी खूब बारिश हो रही है। यहां अहमदाबाद, गिरसोमनाथ और दाहोद समेत कई क्षेत्रों में बारिश जारी है। सोमवार को गिरसोमनाथ जिले की तलाला तहसील में सबसे अधिक 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अहमदाबाद शहर के भी कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश होने से निचले इलाकों में पानी भर गया। भारतीय मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि, अभी राज्य के कुछ भागों में और बारिश हो सकती है।

Rainfall in many districts of Gujarat including Ahmedabad, 40 mm of rainfall in Talala

मौसम विभाग द्वारा बताया गया कि, गिर-सोमनाथ जिले की तलाला तहसील में सोमवार दोपहर को दो बजे से चार बजे तक 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हाल ही में हुई सबसे ज्यादा बारिश थी। इसके अलावा गुजरात के दाहोद, दिकदढड़ा, दसक्रोई, सूरत सिटी, अहमदाबाद सिटी और आहवा में भी पानी बरसा। अकेले अहमदाबाद जिले की बात की जाए तो मणिनगर, ओढव, वटवा, हाटकेश्वर, खोखरा, घोड़ासर, रामोल एवं जशोदानगर के अलावा सरसपुर, रखियाल, बापूनगर, अमराईवाडी आदि इलाको में जोरदार बारिश दर्ज की गई। बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सूबे में अब तक इस बार अब तक मौसम की 96.26% बारिश हो चुकी है।

Rainfall in many districts of Gujarat including Ahmedabad, 40 mm of rainfall in Talala

विभाग के मुताबिक, पिछले 30 सालों का औसत देखें तो हर साल 840 मिलीमीटर बारिश हुई। लेकिन इस बार राज्य में अब तक मौसम की 808 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, सोमवार सुबह पूरे हुए 24 घंटे में राज्य की 26 तहसीलों में बारिश हुई, जिसमें सर्वाधिक बारिश वलसाड जिले की कपराडा में 40 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसी तरह तलाला तहसील में सबसे अधिक 40 मिलीमीटर बारिश हुई है।

Rainfall in many districts of Gujarat including Ahmedabad, 40 mm of rainfall in Talala

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+