मां से मिलने पहुंचे पीएम मोदी, पूछा हालचाल
नोटबंदी को लेकर विपक्ष की तीखी आलोचनी झेल रहे पीएम मोदी आज अपनी मां हीराबेन से मिलने पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया।
बनासकाठा। शनिवार को एक दिन के गुजरात दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनासकाठा में दुग्ध सहकारी डेयरी संयंत्र के शुभारंभ और बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बीच वक्त निकालकर अपनी मां से भी मिले और उनसे बातचीत की।

प्रधानमंत्री भाजपा कार्यतकर्ताओं के साथ बैठक से पहले रायसेन गांव में अपनी मां हीरीबेन से मुलाकात करने पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। वो वहां करीब 20 मिनट रुके।
एक दिन के गुजरात दौरे पर गए मोदी ने सबसे पहले बनासकांठा जिले के डीसा में दुग्ध सहकारी डेयरी संयंत्र के शुभारंभ किया इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने जमकर विपक्ष पर निशाना साधा।
इसके बाद मोदी रायसेन जिले में पहुंचे, जहां उनकी मां रहती हैं। यहां वो अपनी मां और भाई पंकज मोदी के से मिले। इससे पहले पीएम मोदी 17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर अपनी 97 वर्षीय मां से मिलने पहुंचे थे।
इससे पहले डीसा में नोटबंदी पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं ईमानदार लोगों के साथ खड़ा हूं तो उन्हें भड़काया जा रहा है। बावजूद इसके लोग इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को ताकत देता है जाली नोट, सीमा पार क्या हो रहा है सब जानते हैं।
उन्होंने कहा कि जाली नोटों के कारोबारी जितने देश में नहीं उससे ज्यादा देश से बाहर हैं। इस फैसले से उन्हें तगड़ा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी की वजह से नक्सलवाद से जुड़े लोग मुख्यधारा में आने लगे हैं। मेरी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है।












Click it and Unblock the Notifications