सिंघवी के बिगड़े बोल, कहा मोदी मतलब ‘मैन ऑफ डैमेज टू इंडिया’

abhishek manu singhvi
अहमदाबाद। कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी गुजरात के विकास की सच्चाई जानने के लिए राज्य के दौरे पर है। सिंघवी भारतीय जनता पार्टी के पीएम पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी के गुजरात मॉर्डल की पोल खोलने की कोशिश कर रहे है।

राज्य दौर के बाद उन्होंने गुजरात के विकास का पूरा श्रेय गुजरात के लोगों को देते हुए कहा कि भाजपा और नरेन्द्र मोदी देश से महत्वपूर्ण सूचनाएं छुपा रहे है। उन्होंने मोदी पर हमलाकरते हुए कहा कि विकास का सारा श्रेय वह ले जा रहे हैं और लोगों से महत्वपूर्ण सूचनाएं छिपा रहे हैं।

सिंघवी ने गांधी परिवार पर मोदी की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि मेरी नजर में मोदी ‘मैन ऑफ डैमेज टू इंडिया' और भाजपा को ‘भारत जलाओ पार्टी' है। सिंघवी ने संवाददाताओं से बात कर ते हुए कहा कि मोदी देश के लिए खतरनाक है। वहीं उन्होंने भाजपा पर भी हमला बोला।

आपको याद दिया दे कि हाल ही के एक चु नावी सभा में मोदी ने कांग्रेस से पूछा था कि आर.एस.वी.पी. (राहुल सोनिया वाड्रा प्रियंका) मॉडल के बारे में बताए। इस सवाल के जवाब में सिंघवी ने कहा कि मुझे नहीं मालूम कि आर.एस.वी.पी. कितना सत्य है, लेकिन आर.एस.वी.पी. पर मोदी को मेरा जवाब है ‘मैन ऑफ डैमेज टू इंडिया' (मोदी)। भाजपा ‘भारत जलाओ पार्टी'। सिंघवी ने कहा कि मोदी की टिप्पणी दिखाती है कि भाजपा समुदायों के बीच दरार पैदा करने और अपने लाभ के लिए देश को बांटने में विश्वास करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+