महंगाई दर्शाने आसमान में उड़ी 'प्याज', अंतरराष्ट्रीय पतंगोत्सव में हिस्सा लेने 43 देशों से आए पतंगबाज
अहमदाबाद. गुजरात में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव-2020 शुरू हो चुका है। 7 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में काफी संख्या में विदेशी आ रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों के लोग भी अहमदाबाद शहर के साबरमती रिवरफ्रंट में जमा हो रहे हैं। हाल ही राज्यपाल देवव्रत आचार्य और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी इस पतंगोत्सव का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर दुनिया भर के 43 देशों के 154 पतंगबाज के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों के 115 पतंगबाज भी मौजूद रहे।

संवाददाता के अनुसार, 'इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल' में इस बार की थीम रेटरो से मेट्रो रखी गई है। अहमदाबाद के साथ-साथ 8 जनवरी को वडोदरा के नवलखी मैदान और राजकोट के रेसकोर्स ग्राउंड पर भी पतंग महोत्सव आयोजित हुआ। 9 जनवरी को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी परिसर के पास हेलिपेड ग्राउंड तथा पोरबंदर के चौपाटी ग्राउंड में भी आयोजन किया जाएगा। उसके बाद सूरत के रिवरफ्रंट पर भी 11 जनवरी को पंतग महोत्सव आयोजित होगा।

बहरहाल रंग-बिरंगे पतंगोत्सव में जिन पतंगों ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वे तरकारियों वाली पतंग हैं। जैसा कि, देशभर में इस बार प्याज ने लोगों को काफी रुलाया, इसलिए प्याज की महंगाई को दर्शाने वाले विशालकाय पतंग उड़ाई गई। यह पतंग अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। प्याज वाली इस पतंग को बनाने के लिए पतंगबाज ने बांस और टिशू का इस्तेमाल किया।












Click it and Unblock the Notifications