गुजरात: रियल एस्टेट फर्मों के 30 ठिकानों पर की IT रेड, करोड़ों की बेहिसाब दौलत की जब्त
अहमदाबाद. गुजरात के अहमदाबाद में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम द्वारा रियल एस्टेट फर्मों के 30 ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान जांच अधिकारियों को कैश में बड़ी रकम मिली। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ इनकम टैक्स (डीजीआईटी) की यूनिट के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, 3 करोड़ की बेहिसाब दौलत जब्त की गई।

अधिकारियों ने बताया कि, बेहिसाब दौलत का पंचनामा और जब्त करने की प्रक्रिया जारी है। अभी तक इनकम टैक्स के जासूसों को 20 लॉकर और कुछ कागजात मिले हैं। साथ ही 3 करोड़ की नकदी में से 1.8 करोड़ इन फर्मों के मालिकों के सहयोगी चिराग चौटालिया के पास से बरामद हुआ। इन फर्मों के नाम हैं- ए श्रीधर बिल्डर्स, सूर्यम बिल्डर्स और एचओएफ फर्निचर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने मोबाइल फोन और लैपटॉप भी बरामद किए, जिनसे डेटा इकट्ठा किया जा रहा है। इसके अलावा काफी ज्वेलरी भी जब्त की गई है।












Click it and Unblock the Notifications