नवविवाहिता पहुंची थाने, बोली- रात होते ही पति पोर्न फिल्म देखकर...

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एक महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का कहना है कि उसका रात होते ही पोर्न फिल्म देखता है। इसके बाद दवाई खाकर रातभर उसकी मर्जी के बिना संबंध बनाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक साल पहले ही हुई थी शादी

एक साल पहले ही हुई थी शादी

मामला फतेहवाडी केनाल क्षेत्र का है। 32 वर्षीय महिला की शादी 2019 में हुई। शादी के करीब एक महीने बाद से ही पति रोज रात होते ही पोर्न फिल्म देखने लग जाता। इसके बाद कुछ दवाई खा लेता और उसकी मर्जी के खिलाफ पूरी रात ज्यादती करता। शादी बचाए रखने के लिए महिला पति की प्रताड़ना सहन करती रही।

सास भी करने लगी प्रताड़ित

सास भी करने लगी प्रताड़ित

महिला का आरोप है कि कुछ समय बाद सास भी घर के काम को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगी। इतना ही नहीं जहां वे किराए के मकान में रहते थे, वहां उसका देवर भी आकर रहने लगा, जिसके बाद मकान मालिक घर खाली करवाने के लिए धमकाने लगा। आखिरकार तंग आकर पीड़िता अपने मायके चली आई और पुलिस कमिश्नर समेत महिला क्राइम सेल में शिकायत दर्ज करवाई। मामला सरखेज पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।

जब शादी के बाद पति बन गया था संन्यासी

जब शादी के बाद पति बन गया था संन्यासी

बता दें, ​बीते दिनों अहमदाबाद में ही पति-पत्नी के बीच झगड़े की अजीबोगरीब बात सामने आई थी। सेक्स की डिमांड करने पर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी थी। महिला ने कहा था कि जब उसने अपने पति से संबंध बनाने की मांग की तो उसने 'संन्यास' अपनाने की बात कहते हुए उसे पीट दिया। यही नहीं जब उसने ससुरालवालों को ये बात बताई तो उन्होंने भी मारपीट की। पीड़िता ने महिला थाने में पति और ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+