नशे में धुत होकर एयरपोर्ट पहुंचे गुजरात के डिप्‍टी सीएम के बेटे को फ्लाइट में चढ़ने से रोका

गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल के बेटे जयमीन पटेल को अपनी पत्नी और बेटी के साथ सोमवर सुबह विमान से ग्रीस रवाना होने एयरपोर्ट पर गए थे।

अहमदाबाद। शिवसेना सांसद के एयरपोर्ट पर कर्मचारियों से खराब बर्ताव के बाद एक गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल के बेटे के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कर्मचारियों से उलझने की खबर है, हालांकि इस बार मामला अलग है। शराब के नशे में एयरपोर्ट पहुंचे डिप्टी सीएम के बेटे को फ्लाइट में चढ़ने ही नहीं दिया गया और उन्हें वापस भेज दिया गया।

gujrat, flight, air india, bjp, भाजपा, गुजरात

गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल के बेटे जयमीन पटेल को अपनी पत्नी और बेटी के साथ सोमवार तड़के 4.0 बजे के विमान से ग्रीस रवाना होना था। हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि जयमीन जब अहमदाबाद हवाईअड्डे पर पहुंचे तो नशे में धुत थे, यहां तक कि वो चल भी नहीं पा रहे थे। उन्होंने एयलाइंस के कर्मचारियों से भी बदतमीजी की जिसके बाद जयमीन पटेल को विमान में सवार होने से रोक दिया गया।

वहीं गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने कहा कि ये बेकार की बात है, उन्होंने कहा कि उनके बेटे को अपने परिवार के साथ विदेश जाना था लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से वो नहीं गया। पटेल ने कहा कि उनके बदमान करने के लिए उनके राजनीतिक दुश्मन ये बाते कर रहे हैं।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+