गुजरात की रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी अब राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी, देश में पहली बार शिक्षण संस्था को राष्ट्रीय दर्जा

अहमदाबाद। गुजरात की रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी (आरएसयू) अब राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी कहलाएगी। इसे राष्ट्रीय महत्व के संस्थान एवं केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान कर दिया गया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने लोकसभा में राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी बिल-2020 पेश किया था, जिसे पारित भी कर दिया गया। जिसमें आरएसयू को राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी बना दिया गया।

Gujarats Raksha Shakti University Now known as RRU, a bill passed in Loksabha

आरएसयू अब राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के बारे में जानकारी देते हुए गुजरात के गृह राज्यमंत्री प्रदीपसिंह जाडेजा ने बताया कि, राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने व इस क्षेत्र में भी शिक्षा के अवसर बढ़ाने हेतु तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में रक्षाशक्ति यूनिवर्सिटी की स्थापना की थी। इसी यूनिवर्सिटी को अब सरकार के सरकार के प्रयासों के चलते राष्ट्रीय स्तर का दर्जा दिलाया गया है। ये गुजरात के लिए गौरव की बात है।

इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है
बता दें कि, लोकसभा में लाए गए उक्त विधेयक के माध्यम से गुजरात के गांधीनगर जिले के दहेगाम स्थित लवाड गांव में कार्यान्वित रक्षाशक्ति युनिवर्सिटी को अब राष्ट्रीय रक्षा युनिवर्सिटी के तौर पर अपग्रेड किया गया है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि पुलिस और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने की दिशा में काम कर रही एक शिक्षा संस्था को इस प्रकार का राष्ट्रीय दर्जा दिया गया है।

Gujarats Raksha Shakti University Now known as RRU, a bill passed in Loksabha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+