बाढ़ में फंसी बच्चियों को बचाने के लिए 'हनुमान' बना ये पुलिसकर्मी, कंधे पर बैठाकर किया रेस्क्यू
Recommended Video
अहमदाबाद। गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ का कहर लगातार जारी है। यहां भारी बारिश और जलभराव के कारण कई रास्ते बंद कर दिए गए हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए सेना, एनडीआरएफ और पुलिसकर्मियों की मदद ली जा रही है। इस बीच रेस्क्यू का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसकी हर ओर तारीफ हो रही है। वीडियो में गुजरात पुलिस कॉन्स्टेबल उफनते पानी के बीच दो बच्चों को अपने कंधे पर बैठाकर सुरक्षित स्थान पर ले जा रही है। बता दें कि इस कॉन्स्टेबल की दिलेरी का वीडियो गुजरात पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर डाला है।

जानकारी के मुताबिक, यह वायरल वीडियो गुजरात के मोरबी शहर का है। मोरबी के इस पुलिस कॉन्स्टेबल का नाम पृथ्वीराज सिंह जाडेजा है। जिनके रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि कल्याणपुर के कस्तूरबा गांधी स्कूल में पढ़ाई के लिए सुबह-सुबह बच्चे स्कूल गये थे। तभी बारिश शुरू हो गई और लगातार पांच घंटे तक बादल बरसते रहे। पांच घंटे की बारिश के बाद चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा था। इस वजह से स्कूल आए 43 बच्चे यहां से नहीं निकल सके।
इसके बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस और जिला प्रशासन की मदद मांगी। बच्चों को स्कूल से निकालने के लिए पुलिस की जो टीम पहुंची उसमें कॉन्स्टेबल पृथ्वीराज सिंह भी मौजूद थे। जिला प्रशासन की सहायता के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम के लिए भी पानी के इस प्रवाह में बोट के जरिये बच्चों को बाहर निकाल पाना मुश्किल साबित हो रहा था। ऐसे मौके पर गुजरात पुलिस के इस जांबाज सिपाही ने अपने दोनों कंधो पर दो बच्चियों को बिठाया और उन्हें पानी से बाहर ले आया।












Click it and Unblock the Notifications