टल गया गुजरात पर मंडराता खतरा, कमजोर पड़ा 'निलोफर'
अहमदाबाद। गुजरात पर मंडराता खतरा खतरा टल गया है। भीषण चक्रवातीय तूफान ‘निलोफर' कमजोर पड़ गया है। इस भयानक तूफान के कमजोर पड़ने के साथ ही गुजरात ने चैन की सांस ली है। इस चक्रवात के कारण अब प्रदेश के कुछ तटवर्ती इलाकों में सामान्य बारिश और तेज हवाएं चलने के अलावा इसका अन्य कोई प्रभाव नहीं होगा।

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी-मध्य अरब सागर पर बना दबाव अब कमजोर होता जा रहा है, जिसके बाद निलोफर का खतरा कम होता जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों से साफ कर दिया है कि अब इस साइक्लोन का गुजरात पर कोई बड़ा प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।
मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, गुजरात के तटवर्ती क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटों में स्थित सामान्य और थोड़ी मुश्किल हो सकती है। इस दवाब के कारण हवा की गति 55 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। इसी के कारण मछुआरों को समुद्र में न जाने की सवाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications