गुजरात में दलित MLA जिग्नेश मेवाणी को 6 माह जेल, जानिए किस मामले में हुई यह सजा

अहमदाबाद। अहमदाबाद की एक अदालत ने शुक्रवार को गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी को छह महीने जेल की सजा सुना दी। मेवाणी को यह सजा 2016 के एक मामले में सुनाई गई। दरअसल, जिग्नेश मेवाणी ने बीआर अंबेडकर के नाम पर गुजरात विश्वविद्यालय की इमारत का नाम बदलने का विरोध किया था। उस दौरान विरोध-प्रदर्शनों के दौरान हिंसा हुई थी। पुलिस द्वारा कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, एक आरोपी की मौत हो गई, जबकि अन्य को शुक्रवार को छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई।

Gujarat: Dalit leader and MLA Jignesh Mevani was sentenced to six months in jail, know why?

विधायक जिग्नेश मेवाणी को 6 महीने जेल की सजा
जिग्नेश मेवाणी कांग्रेस के नेता रहे हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में अहमदाबाद में एक जनसभा के दौरान जिग्नेश मेवाणी पर हमला किया गया था। जिग्नेश मेवाणी की टीम ने एक ट्वीट के जरिए यह दावा किया कि हमला राज्य के पूर्व गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा के गुंडों ने किया था। वामपंथियों ने कहा कि, कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी और अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष हितेंद्र पिथाड़िया अहमदाबाद के वस्त्रल में नर्मदा अपार्टमेंट में एक बैठक के लिए मौजूद थे, तब उन पर हमला हुआ था।

आज शाम को यह खबर आई कि, दलित नेता और विधायक जिग्नेश मेवाणी को 2016 के एक मामले में छह महीने जेल की सजा सुनाई गई है। यह सजा अहमदाबाद की एक अदालत ने सुनाई। जहां शुक्रवार को जिग्नेश मेवाणी और 18 अन्य के खिलाफ फैसला आया। वकीलों ने बताया कि, बीआर अंबेडकर के नाम पर गुजरात विश्वविद्यालय के कानून भवन का नाम बदलने के लिए 2016 में विरोध प्रदर्शन करने के लिए जज ने उन्‍हें छह महीने जेल की सजा सुनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+