कंपनी के एमडी पर थे दुष्कर्म के आरोप, महिला PSI ने पासा का डर दिखाकर 35 लाख मांगे, पकड़ी गई

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद वेस्ट के महिला थाने में तैनात एक पीएसआई पर रिश्वत मांगने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। यह पीएसआई है- श्वेता जडेजा। उसने दुष्कर्म के एक आरोपी पर पासा एक्ट के तहत कार्रवाई कराने का डर दिखाकर 35 लाख रुपए मांगे। आरोपी ने लाख दो लाख कर करके 20 लाख रुपए उसे दे भी दिए। मगर, उसी बीच उसने क्राइम ब्रांच में एक अर्जी लगा दी।

​इस प्रकार पीएसआई श्वेता जडेजा की करतूतें उजागर हो गईं। मामले की जांच अब एसओजी को सौंप दी गई है और श्वेता पुलिस कस्टडी में है। संवाददाता ने बताया कि, जीएसपी क्रॉप साइन्स प्रा. लि. कंपनी के एमडी कैनाल शाह के खिलाफ 2017 में एक महिला कर्मचारी ने रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच पश्चिम महिला थाने की महिला पीएसआई श्वेता जडेजा को सौंपी गई थी। इस दौरान सेटेलाइट थाने में गवाह को धमकी देने का गुनाह भी केनाल शाह पर दर्ज हुआ था।

ahmedabad west police station, Female PSI asks for bribe of Rs 35 lakh from an rape accused

आरोप हैं कि, दोनों मामलों को लेकर पीएअसाई श्वेता ने केनाल शाह से 35 लाख रुपयों की मांग की। रुपये नहीं मिलने पर श्वेता ने पासा एक्ट लगाने की धमकी दी। उधर, रेप के आरोपी ने थोड़े-थोड़े कर 20 लाख रुपये श्वेता को दिए। 15 लाख बाकी थे, जिनके लिए श्वेता लगातार उस आरोपी के कान खींच रही थी। तब उस आरोपी ने क्राईम ब्रांच में श्वेता के खिलाफ शिकायत की।

ahmedabad west police station, Female PSI asks for bribe of Rs 35 lakh from an rape accused

क्राईम ब्रांच की जांच के दौरान आरोपी केनाल की बात सही पाई गई। जिसके बाद पीएसआई श्वेता से पूछताछ हुई, तो रिश्वत मांगने के पुख्ता सुबूत मिले। ऐसे में उसे पकड़ लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+