अब लोगों को उनके वाहन में ही वैक्सीन लगाई जा रही, हेल्थवर्कर बोले- किसी भी वाहन में आएं, खुराक लें, रेस्ट करें
अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अहमदाबाद जिले में अहमदाबाद नगर निगम और आशीर्वाद फाउंडेशन की तरफ से वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके लिए 'ड्राइव थ्रू कोविड वैक्सीनेशन सेंटर' पर लोगों को उनके वाहन में ही कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। आज न्यूज एजेंसी ने 'ड्राइव थ्रू कोविड वैक्सीनेशन सेंटर' की तस्वीरें जारी कीं। बताया गया कि, नवरंगपुरा स्टेडियम के बाहर वाहनों की 1 किमी लंबी लाइन लगी गई थी। जिसमें टू-व्हीलर को भी एंट्री दी जा रही थी।

लोगों के टीकाकरण के दौरान आर्शीवाद फाउंडेशन के ट्रस्टी केतुल पटेल ने कहा, "आप अपने किसी भी वाहन में आएं, उसमें वैक्सीन लें और आराम करें।" उन्होंने बताया कि, गुजरात में वैक्सीनेशन ड्राइव तो काफी समय से चल रही है, लेकिन अहमदाबाद में ड्राइव-थ्रू वैक्सीनेशन शुरू किया गया है। लोग अपने-अपने वाहनों में बैठे ही वैक्सीन लगवा सकें, इसलिए कई जगह ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं।

अहमदाबाद में नवरंगपुरा सरदार पटेल स्टेडियम में भी एक जगह म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और आशीर्वाद फाउंडेशन द्वारा ड्राइव-थ्रू परीक्षण केंद्र स्थापित किया गया है। जहां बीते रोज स्टेडियम के बाहर वाहनों की करीब 1 किमी लंबी लाइन लगी थी। ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण के लिए टू-व्हीलर से आने वाले लोगों को भी ड्राइव-थ्रू वैक्सीनेशन की परमिशन दी गई है।
मनपा के एक कर्मचारी ने कहा कि, कोरोना की दूसरी लहर के बाद अब लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता आ गई है। यही वजह है कि, वैक्सीनेशन सेंटरों पर भीड़ देखी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications