कौन थी दुल्हन खुशबू, जो पति से मिलने जा रही थी लंदन, अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा में गई जान
Bride Khushboo Ahmedabad Air India plane crash: राजस्थान के बाड़मेर जिले की बालोतरा तहसील के अराबा गांव की नई नवेली दुल्हन खुशबू राजपुरोहित की जिंदगी उस वक्त थम गई जब वह लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 में सवार थी। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद विमान क्रैश हो गया। विमान में सवार 242 लोगों में से कोई नहीं बच पाया।
खुशबू की इसी साल जनवरी में मंफूल सिंह से शादी हुई थी, जो लंदन में पढ़ाई कर रहे हैं। शादी के बाद वह पहली बार पति से मिलने जा रही थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उनके पिता मदन सिंह राजपुरोहित ने बेटी को विदा किया, पर वह ससुराल तो दूर, लंदन भी नहीं पहुंच सकी।

एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान लंदन के लिए सीधी उड़ान पर था, जिसमें 80-90 टन ज्वलनशील एविएशन फ्यूल भरा हुआ था। दोपहर 1:38 बजे विमान ने उड़ान भरी, लेकिन महज 825 फीट की ऊंचाई पर पहुंचते ही उसमें तकनीकी खराबी आ गई।
पायलट ने 'मेडे कॉल' दी, लेकिन फिर सब कुछ अचानक शांत हो गया। देखते ही देखते विमान एक विशाल आग के गोले में तब्दील हो गया, जिसकी लपटें दूर-दूर से नजर आईं।

इस भयावह हादसे में राजस्थान के 11 लोगों की जान चली गई। इनमें दो युवक यूके में शेफ की नौकरी के लिए जा रहे थे, वहीं एक मार्बल व्यापारी के बेटे और बेटी भी शामिल थे। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। एयर इंडिया ने जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है।
अहमदाबाद विमान हादसे की अन्य खबरें












Click it and Unblock the Notifications