2008 आतंकी हमला अहमदाबाद: 49 दोषियों को सुनाई जाएगी सजा, अदालत में आज फिर सुनवाई
अहमदाबाद। गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में वर्ष 2008 के आतंकी हमलों के गुनहगारों की सजा पर सुनवाई हो रही है। इसी महीने की शुरूआत में स्पेशल कोर्ट ने 49 आरोपितों को सीरियल ब्लास्ट मामले में दोषी करार दिया था। जिसके बाद से कोर्ट में दलीलें पेश की जा रही हैं। जो आरोपी दोषी करार दिए जा चुके हैं, वे अपनी सजा कम करवाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए उनके वकीलों ने कोर्ट से गुहार लगाई है।

कोर्ट में आज हो रही दलीलों पर सुनवाई
कोर्ट ने शुक्रवार को 5 घंटे तक आरोपियों की बात सुनने के बाद दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सोमवार को सुनने का निर्देश दिया था। लिहाजा आज दलीलें सुनी जा रही हैं। इसके बाद दोषियों को सजा सुनाई जाएगी। एक खास बात यह है कि, कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आरोपियों द्वारा लगाई गई गुहार को मीडिया में प्रकाशित करने पर रोक लगा दी है। आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए, जहां उन्होंने कम सजा करने की मांग की।

मीडिया में खबरें देने पर रोक
एक वकील ने बताया कि, कोर्ट ने दोषी करार दिए जा चुके सभी आरोपियों को बोलने का मौका दिया और एक-एक कर सभी को सुना भी। कोर्ट ने ये भी कहा कि आरोपियों की मांग को मीडिया में प्रकाशित नहीं किया जाए। आज कोर्ट के जज फिर दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुन रहे हैं। इसके बाद इस पर फैसला आ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications