UP News: चौराहों पर पत्नी के होर्डिंग देख पति का माथा ठनका, बोला- राजनीति बंद करो, जाने क्या है पूरा मामला

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आगरा जनपद में एक पति अपनी पत्नी के राजनीति सक्रियता को लेकर परेशान है। पति का कहना है कि राजनीति के चक्कर में वह उसका और परिवार का ख्याल नहीं रख पा रही है।

पति द्वारा हिदायत दिया गया उसके बाद भी पत्नी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा तो दोनों को समझा कर वापस लौटाया गया है। हालांकि पति का कहना है की पत्नी राजनीति करना छोड़ दे या तो फिर पति को छोड़ दे।

up-news-husband-shocked-after-seeing-wifes-hoarding-at-intersections

दरअसल, यह पूरा मामला आगरा जनपद के सिकंदरा क्षेत्र के एक इलाके का है। बताया जा रहा है कि इलाके में रहने वाले पुरुष की शादी 8 साल पहले न्यू आगरा की रहने वाली एक महिला से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा।

इस दौरान महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले पत्नी पर राजनीति का नशा चढ़ा तो उसने एक राजनीतिक पार्टी ज्वाइन कर ली। राजनीति पार्टी ज्वाइन करने के बाद पत्नी अक्सर घर से बाहर जाने लगी।

पति द्वारा बताया गया कि पत्नी की चट्टी और चौराहे पर होर्डिंग लगी हुई देखकर उसे गुस्सा आया। उसने यह भी कहा कि राजनीति में सक्रियता के चलते पत्नी परिवार को समय नहीं दे रही है। पति द्वारा पत्नी को कई बार मना किया लेकिन वह नहीं मानी।

मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा तो काउंसलर अमित गौड़ द्वारा पति-पत्नी को काफी समझाया गया। उन्होंने कहा की पत्नी का कहना है कि वह राजनीति में ही अपना करियर बनाना चाहती है, लेकिन पति का कहना है कि वह गृहणी की तरह घर परिवार संभाले। फिलहाल पति-पत्नी के बीच राजनीति को लेकर हुए विवाद का मामला लोगों के बीच चर्चा में बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+