आगरा में रेप पीड़िता के घर पहुंचकर उसे कार से रौंदने लगे, तभी पड़ोसी की दीवार से टकराकर पलटी

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा स्थित फतेहाबाद के एक गांव में एक लड़की को दुष्कर्म के आरोपितों ने कार से कुचलकर मारने का प्रयास किया। कार लेकर आरोपी उसके घर ही पहुंच गए। जैसे ही कार से पीड़िता को टक्कर मारने के लिए कार दौड़ाई, वो कार पीड़िता के पड़ोसी की दीवार से टकरा गई। कच्ची दीवार ढह गई और कार पलट गई। इस दौरान पीड़िता का भाई जख्मी हो गया। उन गुंडों ने उस कार पर भाजपा का झंडा लगा रखा था।

three accused Tried to crush a victim girl by car at agra, police arrested two men

संवाददाता ने बताया कि, लड़की को अगवा कर उसका रेप करने का आरोपी कार में अपने कुछ साथियों के साथ पीड़ित के घर आया था। जहां उन्होंने उसको कार से टक्कर मारने का प्रयास किया। मगर, पीड़िता बाल-बाल बच गयी। तब उस कार की टक्कर से पड़ोसी की कच्ची दीवार टूट गयी और कार पलट गयी। घटना के बाद तीनों आरोपितों ने भागने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए थे। ऐसे में खेतपाल व गौरव नाम के युवक दबोच लिए गए।

three accused Tried to crush a victim girl by car at agra, police arrested two men

बाद में घटना की जानकारी पर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक जितेंद्र गौतम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां से दोनों आरोपितों को थाने ले जाया गया। वहीं, मौके से एक आरोपी तमंचा लहराता हुआ भाग गया। पुलिस ने कहा कि, इस मामले में अभी तहरीर नहीं आयी है। हालांकि, पुलिस भागे हुए आरोपी की तलाश कर रही है। घटना में किशोरी का भाई आरोपियों को पकड़ने में घायल भी हो गया।

three accused Tried to crush a victim girl by car at agra, police arrested two men
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+