आगरा: क्लास में छात्र से सिर की मालिश करवाते कैमरे में कैद हुए गुरुजी

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सहायक अध्यापक छात्रों से पढ़ाई की जगह अपने सिर की मालिश करा रहे हैं। यह वीडियो आगरा के अछनेरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेड़ा बाकंदा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

teacher head massage from student Video viral

जानकारी के अनुसार, अछनेरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेड़ा बाकंदा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा में तैनात सहायक अध्यापक मुन्नालाल बच्चों को पढ़ाने की जगह क्लास में कुर्सी पर बैठकर उनसे सिर की मालिश करवा रहे हैं। 14 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, अभिभावकों ने बताया कि अक्सर ही शिक्षक पढ़ाई के समय बच्चों से सिर की मालिश करवाते हैं।

बता दें कि इससे पहले भी शिक्षा के मंदिर में बच्चों से मजदूरी कराना और झाड़ू लगवाने के वीडियो वायरल हुए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम किरावली अरुण कुमार यादव का साफ तौर पर कहना है कि प्रारंभिक तौर पर यह वीडियो पुराना प्रतीत होता है। फिर भी इस वीडियो के आधार पर एसडीएम किरावली ने उच्चाधिकारियों को अवगत करा करा कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+