5 KM तक ई-रिक्शे के पीछे पूरी शिद्दत से दौड़ता रहा गली का कुत्ता, कहानी जानकर पसीज जाएगा दिल, Video

आगरा, 28 जून: वफादारी में अगर किसी का जिक्र होता है तो हमेशा से कुत्तों की मिसाल दी जाती है। यह बेजुबान जानवर अपने मालिक को अपनी जान से ज्यादा प्यार करता है। कुत्तों की वफादारी पर कई फिल्में बन चुकी है, लेकिन आगरा में इसका जीता जागता उदारण तब सामने आया, जब एक परिवार मोहल्ला छोड़कर जा रहा था और उसका पीछा करते हुए कुत्ता दौड़ता रहा। कुत्ते का परिवार के पीछे दौड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो यूजर्स का दिल जीत रहा है।

आगरा में बेजुबान का परिवार से गहरा रिश्ता

आगरा में बेजुबान का परिवार से गहरा रिश्ता

जब-जब वफादारी की मिसाल दी जाएगी, तब एक ही जानवर का नाम आएगा वो है डॉग। ताजनगरी आगरा में भी ऐसा ही एक कायल कर देने वाली वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर घूम रही है, जिसमें एक आवारा कुत्ता, जो गली-मोहल्लों में रहकर अपना जीवन बीताता है, जो मिलता है उससे पेट भर लेता है, वो एक परिवार के ई-रिक्शा के पीछे तब तक दौड़ता रहा है, जब तक उसे परिवार ने अपने रिक्शे में बैठा ना लिया हो।

घर खालीकर दूसरी जगह शिफ्ट हो रहा था परिवार

घर खालीकर दूसरी जगह शिफ्ट हो रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक शहर के जगदीशपुरा के मारुति स्टेट चौराहे के पास किराए पर रहने वाली एक फैमिली मकान खाली कर दूसरी जगह लोहामंडी शिफ्ट हो रही थी। ऐसे में परिवार ई-रिक्शा पर अपना सामान लेकर दूसरी जगह जा रहे थे, तो उनकी गली के कुत्ते ने उनको देख लिया और फिर परिवार के पीछे-पीछे 5 किलोमीटर तक दौड़ लगाने लगा।

बच्चे खिलाते थे रोटी, करते थे उसके साथ मस्ती

बच्चे खिलाते थे रोटी, करते थे उसके साथ मस्ती

दरअसल, इस गली के कुत्ते को इस परिवार से इतना लगाव हो गया था कि वो उनका पीछा करने लगा। बताया जा रहा है कि परिवार के बच्चे इस स्ट्रीट डॉग को रोटी खिलाते थे। जिसकी वजह से वो उनके साथ घुलमिल गया। इतना ही नहीं बच्चे उसे प्यार करते थे और उसके साथ खूब खेलते भी थे। ऐसे में जानवर और बच्चों के बीच एक गहरा रिश्ता बन गया। सोशल मीडिया पर कुत्ते का वीडियो अब लोगों का दिल जीत रहा है।

फिर परिवार ने ई-रिक्शा में उसे बैठाया

फिर परिवार ने ई-रिक्शा में उसे बैठाया

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार ई-रिक्शा में बैठकर जा रहा है और उनका पीछा करता हुआ कुत्ता दौड़ रहा है। इस घटना को वहां से जा रहे किसी शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। कुत्ते को दौड़ता हुए देख परिवार ने रिक्शा रुकवाय़ा और अपने साथ बैठा लिया। आप भी देखिए स्ट्रीट डॉग का यह वीडियो (खबर के अंत में देखें वीडियो)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+