आगरा में मॉब लिंचिंग के विरोध के दौरान बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Recommended Video

      आगरा में मॉब लिंचिंग के विरोध बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

      आगरा। तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग के विरोध में आगरा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। जुलूस निकाल रहे लोगों ने दुकानों को जबरदस्ती बंद कराने की कोशिश की, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए। दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए लाठीचार्ज किया और स्थिति को काबू में किया। एसएसपी का कहना है कि उपद्रवियों को चिंहित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

      stone pelting in agra against mob lynching

      ज्ञापन सौंपने जा रहे थे लोग

      दरअसल, तबरेज अंसारी हत्या के मामले में मुस्लिम समुदाय के लोग जिला मुख्यालय में ज्ञापन देने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनु​मति नहीं दी और जामा मस्जिद पर ही ज्ञापन ले लिया। इसी दौरान जुलूस निकालते हुए सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम लोग निकल कर जा रहे थे। तभी दुकानों को जबरदस्ती बंद कराने को लेकर पथराव हो गया और हालत बेकाबू हो गए, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए हालात को संभाल लिया और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार का कहना है कि जिन लोगों ने भी उपद्रव किया है उन्हें चिंहित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

      stone pelting in agra against mob lynching

      मेरठ में हुआ था बवाल

      मॉब लिंचिंग की घटनाओं के विरोध में रविवार को मेरठ में भी बवाल हो गया था। बिना अनुमति निकाले जा रहे जुलूस में शामिल लोगों का पुलिस से टकराव हुआ। पथराव होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+