यमुना एक्सप्रेसवे हादसे पर बड़ा खुलासा, घायल यात्रियों ने ड्राइवर के बारे में बताई चौंकाने वाली बातें

आगरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे के पीछे बड़ी वजह सामने आ रही है। अस्पातल में भर्ती घायल यात्रियों की मानें तो ड्राइवर और कंडक्टर गाजीपुर से लखनऊ रूट पर ड्यूटी करते थे। सवारियां ज्यादा होने के कारण स्पेशल गाड़ी चलाई गई उन्हें ड्यूटी पर भेजा गया। दोनों ही प्रोफेशनल नहीं लग रहे थे। उन्हें रास्ता भी नहीं पता था, एक्सप्रेसवे जाने के बजाए वह पहले दूसरे रूट पर बस लेकर चले गए थे, बाद में यू-टर्न लेकर एक्सप्रेसवे पर पहुंचे।

हादसे में 29 लोगों की मौत

हादसे में 29 लोगों की मौत

बता दें, अवध डिपो की रोडवेज बस रविवार रात लखनऊ के आलमबाग बस स्टैंड से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। लखनऊ एक्सप्रेसवे और इनर रिंग रोड होते हुए तड़के करीब साढ़े चार बजे बस यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंची। एत्मादपुर थाना सीमा के अंतर्गत चौगान गांव के पास बस डिवाइडर पार कर नाले में गिर गई। घटना की सूचना पाकर थाना एत्मादपुर सहित सर्किल की फोर्स मौके पर पहुंची। जेसीबी क्रेन द्वारा राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल यात्री ने बताई ये बातें

घायल यात्री ने बताई ये बातें

अस्पातल में भर्ती घायल प्रकाश सिंह के मुताबिक, ड्राइवर और कंडक्टर गाजीपुर से लखनऊ रूट पर ड्यूटी करते थे। सवारियां ज्यादा होने के कारण स्पेशल गाड़ी चलाई गई उन्हें ड्यूटी पर भेजा गया। दोनों ही प्रोफेशनल नहीं लग रहे थे। उन्हें रास्ता भी नहीं पता था, एक्सप्रेसवे जाने के बजाए वह पहले दूसरे रूट पर बस लेकर चले गए थे, बाद में यू-टर्न लेकर एक्सप्रेसवे पर पहुंचे।

पानी में गिरने से आया होश

पानी में गिरने से आया होश

प्रकाश ने बताया कि जब हादसा हुआ तब वह नींद में था। पानी में गिरा तो होश आया फिर उपर आने की कोशिश की, साथ सफर कर रहे एक भइया ने मदद कर मुझे उठाया। मैं जब सतह पर आया तो बस से करीब 50 से 60 मीटर दूर था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+