सुषमा के ट्वीट ने दिलाई विदेशी बहू को ससुराल में पनाह, जानें कैसे ?

नयी दिल्ली। सास-बहू का झगड़ा तो हर घर में होता है, लेकिन जब ये झगड़ा विदेश मंत्रालय तक पहुंच जाए तो अखबारों की सुर्खियां बनना तो लाजिमी है। दरअसल ये सास-बहू का झगड़ा हुआ ताजनगरी आगरा में, जहां एक विदेशी बहू अपनी ही सास के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठ गई।

russian

मामला न्यू आगरा क्षेत्र के इंद्रपुरी का है, जहां रूस की रहने वाली ओल्गा अपनी सास के खिलाफ ससुराल के चौखट पर ही धरना देने बैठ गई। बहू की इस भूख हड़ताल की खबर दिल्ली तक पहुंची। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट के जरिये मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बहू की मदद के लिए कहा। सीएम अखिलेश यादव ने भी फूर्ति दिखाई और बहू की मदद के लिए टीम धरना स्थल तक पहुंच गई। ससुरवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, तब जाकर विदेशी बहू तो ससुराल में एंट्री मिली।

क्या था मामला

दरअसल साल 2011 में रूस की रहने वाली ओल्गा एफिमेंकोव ने आगरा के विक्रांत चंदेल के साथ शादी की थी। ओल्गा का आरोप है कि वह एक महीने बाद जब गोवा से ससुराल आई तो उसकी सास निर्मला ने उसे पति और बेटी के साथ घर से निकाल दिया। उस ने कहा कि उसकी सास उससे दहेज की मांग कर रही थी। बेटे विक्रांत ने भी मां पर दहेज की मांगने का आरोप लगाया। वहीं सास निर्मला चंदेल का कहना है कि वह सिर्फ एक कमरे में रहती हैं, बाकी हिस्सा बेटी को दिया है। इसमें वह स्कूल चलाती है। बहू-बेटे को वह अब तक 11 लाख रुपए दे चुकी हैं।

सुषमा के ट्वीट से मिली ससुराल में जगह

विदेशी बहू के भूख हड़ताल की खबर सोशल मीडिया पर आने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यूपी के सीएम अखिलेश यादव से मदद करने को कहा, जिसके बाद ओल्वा को उसके पति और बच्चे समेत ससुराल में जगह मिली। वहीं सास निर्मला चंदेल, उसकी ननद समेत 4 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+