आगरा: पेशी के लिए लाया गया कैदी हथकड़ी काटकर ट्रेन से फरार, मचा हड़कंप
आगरा। आरोपी को पेशी के लिए लाने वाली पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पेशी के लिए लाया गया कैदी ट्रेन से फरार हो गया। ट्रेन से आरोपी को पुलिस कस्टडी में हैदराबाद से दिल्ली ले जाया जा रहा था। आगरा कैंट स्टेशन से पहले जाजऊ भाड़ई के बीच कैदी फरार हो गया। दक्षिण एक्सप्रेस की बोगी एस 5 में सवार थे। फिलहाल, आरोपी को लाने वाले कांस्टेबल ने आगरा जीआरपी की मदद ली है और शिकायत दर्ज कराई है।

हैदराबाद कोर्ट में पेशी के गया था आरोपी
दरअसल, दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल सहित आधा दर्जन जवान दिल्ली निवासी सलमान पुत्र चमन को तिहाड़ जेल से हैदराबाद कोर्ट में पेशी के लिए ले गए थे। वापसी के दौरान चोरी का आरोपी सलमान जाजऊ भाड़ई और आगरा कैंट स्टेशन के बीच दक्षिण एक्सप्रेस बोगी एस 5 से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया।

आरोपी की तलाश में जुटी जीआरपी
आरोपी के फरार होने की पता चलने पर साथ आए पुलिस के जवानों के पैरों तले जमीन खिसक गई। फिलहाल, आगरा थाना जीआरपी में शिकायत के बाद आगरा थाना जीआरपी हरकत में है और आरोपी की तलाश में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications