आगरा के लोगों को भा रहा 'मोदी है तो मुमकिन है' लिखा मटका, इन नेताओं के नामों के मटके भी आए मार्किट में
Agra News, आगरा। 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल कर लौटे एनडीए ने केंद्र में 'एक बार फिर मोदी सरकार' का गठन कर लिया है। मोदी की दुबारा ताजपोशी होते ही उत्तर प्रदेश के आगरा में मटके वालों ने नया प्रयोग किया है। 'मोदी है तो मुमकिन है' लिखे स्लोगन के साथ मटके वालों ने बाजार में सुराही और मटके उतार दिए है, ये मटके लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। मोदी है तो मुमकिन ब्रांड वाले मटके से पानी पीकर ठंडक का एहसास कर रहे हैं।

कारीगर की बल्ले-बल्ले
आगरा में तापमान का पारा 45 डिग्री पार तक पहुंच गया है। ऐसे में लोग ठंडे पानी की चाहत में इन मटकों को खूब खरीद रहे हैं। इन मटकों को खरीदने के लिए आसपास के अलावा लोग कई किलो मीटर से भी यहां पहुंच रहे हैं। कारीगर की बल्ले-बल्ले है। विक्रेता रवि ने बताया कि मार्किट में नरेंद्र मोदी,अमित शाह और राजनाथ के नाम के मटके उतारे है, जिनकी डिमांड सप्लाई से बहुत ज्यादा है।

चुनाव के समय बाजार में उतारा मटका
मिट्टी के सामानों के विक्रेता रवि कुशवाहा कहते हैं कि मोदी मेरे फेवरेट हैं। ऐसे में मैंने सोचा कि क्यों न मोदीजी के नाम पर मटका बेचा जाए? तो चुनाव के वक्त ही मैंने मोदी है तो मुमकिन है टैग लाइन के साथ सुराही व मटका बनाना शुरू कर दिया। मोदी ब्रांड की सुराही व मटके लोगों हाथों हाथ खरीद रहे हैं। वहीं मटका खरीदने वाले मटका ग्राहक राहुल शर्मा ने मोदी जी की सराहना करते हुए कहा कि मैं मटका इस लिए खरीद रहा हूं कि मटके पर लिखा है मोदी है तो मुमकिन है।












Click it and Unblock the Notifications